1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'दयाबेन' का हाल देख उड़ जाएंगे होश, रोते हुए सुनाई आपबीती

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'दयाबेन' का हाल देख उड़ जाएंगे होश, रोते हुए सुनाई आपबीती

 Published : Jan 13, 2023 06:00 pm IST,  Updated : Jan 13, 2023 06:00 pm IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी का हाल देख आपकी भी रूह कांप जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख फैंस इमोशनल हो रहे हैं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah disha vakani dayaben- India TV Hindi
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Image Source : TAARAK MEHTA KA OOLTAH CHASHMAH

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिशा वकानी की चौंकने वाली वीडियो सामने आई है। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के चाहने वालों की लंबी फैन लिस्ट है। यही कारण है ये कि ये शो जल्द ही अपने 15 साल पूरे करने वाला है। इतने सालों में इस सिटकॉम ने काफी उतार चढ़ाव देखे। कई कलाकार शो छोड़कर चले गए तो कुछ का निधन हो गया। हालांकि लोगो आज भी अपना पहला एपिसोड वाला स्टारकास्ट देखना चाहते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा डिमांड हो रही है दयाबेन को वापस लाने की।

सुनाई आपबीती-

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन बन घर-घर में छाई दिशा वकानी काफी समय से छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। कई बार शो में दिशा की वापसी की खबरें आईं, लेकिन उनमें कोई सच नहीं है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिशा अपनी आपबीती कहानी बताती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को देखने के बाद से ही फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर दिशा के साथ क्या हुआ है। 

रोते-रोते हुए हाल बेहाल-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिशा वकानी एक बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह अपनी दर्दनाक कहानी सुना रही हैं, जिसमें उनकी आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह रोते हुए सिस्टम को दोषी ठहरा रही हैं। दयाबेन के आंसू लोगों को भी रोने पर मजबूर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर पूछ रहे हैं कि ये बच्चा आखिर है कौन और दयाबेन का यह हाल किसने बनाया?

वायरल वीडियो की सच्चाई-
तो आपको बता दें कि ये सीन साल 2008 में आई फिल्म 'के कंपनी' का है जिसमें तुषार कपूर और अनुपम खेर लीड रोल में थे। इस फिल्म में तुषार एक पत्रकार होते हैं और वो दुनिया के सामने दिशा वकानी की आपबीती सुना रहे होते हैं। याद दिला दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शुरू होने से पहले दिशा सहित अन्य कलाकारों ने फिल्मों, सीरियल, ऐड और म्यूजिक वीडियो में रोल किए थे। 

 दिशा वकानी को पहचान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से ही मिली। 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 16: होश उड़ा देगा इस हफ्ते का एविक्शन, शो में इन कंटेस्टेंट्स की डूबेगी नैया?

Raha Kapoor के साथ स्पॉट हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, बेबी के साथ की मॉर्निंग वॉक

Farzi Trailer Out: 'सबके अंदर चोर है सिर्फ चांस का वेट करता है...', दमदार एक्शन में दिखे शाहिद कपूर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन