1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'उतरन' की मासूम इच्छा का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, उम्र का पड़ाव पार करते ही इतना बदला लुक, देखकर जोगी ठाकुर भी खा जाएं धोखा

'उतरन' की मासूम इच्छा का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, उम्र का पड़ाव पार करते ही इतना बदला लुक, देखकर जोगी ठाकुर भी खा जाएं धोखा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 14, 2026 07:21 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 07:21 pm IST

2008 में आए शो 'उतरन' में मासूम और दो चोटी वाली छोटी इच्छा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं स्पर्श खानचंदानी के लेटेस्ट लुक को देखने के बाद हर कोई हैरान है। 17 सालों में स्पर्श इतना बदल गई हैं कि कईयों के लिए तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होगा।

sparsh khanchandani- India TV Hindi
स्पर्श खानचंदानी। Image Source : INSTAGRAM/@SPARSH.KHANCHANDANI

टीवी पर कुछ ऐसे सीरियल आए, जिनकी कहानी और किरदारों ने दर्शकों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी कि इन्हें वह अब तक नहीं भूल पाए हैं। फिर चाहे 'कसौटी जिंदगी की' हो या फिर 'कुमकुम', ये शोज भले ही सालों पहले खत्म हो गए, लेकिन इनके किरदार और कहानी आज भी दर्शकों के दिलों में बसते हैं। ऐसा ही एक हिट सीरियल था 2008 में आया 'उतरन', जिसके किरदारों को दर्शक आज तक नहीं भूल पाए हैं। इस सीरियल को दर्शकों से बेतहाशा प्यार मिला और इसने लोगों के दिलों में भी खास जगह बनाई। शो में रश्मि देसाई और टीना दत्ता लीड रोल में थीं। रश्मि देसाई ने तपस्या और टीना ने इच्छा की भूमिका निभाई। इस शो से एक चाइल्ड आर्टिस्ट ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं और ये चाइल्ड आर्टिस्ट थीं स्पर्श खानचंदानी, जिन्होंने छोटी इच्छा की भूमिका निभाई थी।

दो चोटी वाली मासूम इच्छा हुई बड़ी

'उतरन' में दो चोटी वाली मासूम इच्छा का किरदार निभाने वालीं स्पर्श खानचंदानी अब 25 साल की हो चुकी हैं और बीते सालों में काफी हद तक बदल चुकी हैं। उतरन में स्पर्श दो चोटी, आंखों में काजल, फ्रॉक और गले में माला पहने नजर आती थीं। एक ऐसी लड़की के रोल में, जिसे एक बड़े घर की बेटी तपस्या की उतरन पहनना पड़ता है। इस सीरियल में अपनी मासूमियत से स्पर्श ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस शो को अब 17 साल हो चुके हैं और इन सालों में स्पर्श खानचंदानी भी काफी बदल गई हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेशन अक्सर सुर्खियों में बना रहता है।

स्पर्श खानचंदानी की पढ़ाई

उतरन की छोटी इच्छा यानी स्पर्श खानचंदानी अब 25 साल की हो चुकी हैं और कुछ सालों से एक्टिंग की दुनिया से दूर चल रही हैं। यूं तो उन्होंने उतरन के अलावा 'विक्रम बेताल', 'परवरिश', 'श्री' और 'सीआईडी' में भी नजर आईं और 2018 में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की 'हिचकी' में भी दिखाई दीं। लेकिन, अब बीते कुछ सालों से वह लाइमलाइट से दूर चल रही हैं। स्पर्श अब लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और उनका पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर है। सोशल मीडिया पर भी स्पर्श कम ही एक्टिव हैं। उनका आखिरी पोस्ट अप्रैल 2025 का है, जिसमें उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थी।

स्पर्श खानचंदानी का करियर

स्पर्श के करियर की बात करें तो उन्होंने 2008 में ही'उतरन' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने इच्छा का लीड रोल निभाया। इसके बाद 2009 में वह 'दिल मिल गए' में स्वीटी के रोल में दिखाई दीं। 2010 में स्पर्श की 'जरा नचके दिखा' में देखा गया, 2011 में 'गुलाल' में अपने किरदार से सुर्खियां बटोरीं और 2011-2013 तक 'परविश- कुछ खट्टी कुछ मीठी' में राशि आहुजा का किरदार निभाया। इस बीच वह सीआईडी के भी कई एपिसोड में नजर आईं और आखिरी बार 2018 में 'विक्रम बेताल की रहस्य गाथा' में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ेंः संजय दत्त को मिला नायाब तोहफा, पाकिस्तानी फैन ने गिफ्ट किया सोने की परत चढ़ा iPhone 17, कीमत नहीं ये है खासियत

'तुम्बाड' डायरेक्टर ने सिर्फ 33 हजार में बनाई फिल्म, रिलीज हुआ ट्रेलर, गांव, गुंबद और विधवा को देख सिहर उठेगी रूह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन