1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. ये रिश्ता क्या कहलाता है: अक्षरा के इंकार से अभीर का टूटा दिल, क्या बेटे की जिद्द होगी पूरी?

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अक्षरा के इंकार से अभीर का टूटा दिल, क्या बेटे की जिद्द होगी पूरी?

 Published : Jan 13, 2023 11:02 pm IST,  Updated : Jan 13, 2023 11:06 pm IST

स्टार प्लस के फेमस टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में रोज नए मोड आ रहे हैं। अक्षरा अपने बेटे अभीर की जिद्द सुन हैरान हो जाती है और वह उसे इस ट्रिप के लिए मना कर देती है।

yeh rishta kya kehlata hai 13 january 2023 - India TV Hindi
yeh rishta kya kehlata hai Image Source : YEH RISHTA KYA KEHLATA HAI

स्टार प्लस के फेमस सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पांच साल के बाद काफी कुछ बदल गया है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब तक की कहानी में अभिनव की मुलाकात अभिमन्यु से हो गई है और वह अभी को अपनी मंजील पर पहुंचाने के लिए आगे बढ़ जाता है। वहीं अभीर अपने पापा को फोन करता है और उसे इंजेक्शन लाने के लिए कहता है। अभिमन्यु जैसे ही अभिनव के साथ अभीर के स्कूल पहुंचता है तो उसे रूही का फोन आ जाता है और वह उसे बात करने लगता है। दूसरी तरफ अभीर का प्रोग्राम शुरू हो जाता है और उसकी परफॉर्मेंस से अभिनव बेहद खुश होता है। इस बीच, अभिमन्यु स्कूल में होने के बाद भी अपने बेटे अभीर से नहीं मिल पाता और वहां से चला जाता है।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हर बीतता दिन दिलचस्प होता जा रहा है। सीरियल में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ड्रामा और ट्विस्ट से भरपूर होने वाला है जो आपको अपनी स्क्रीन से जोड़े रखेंगा। सीरियल की कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि वर्तमान में अभिमन्यु धीरे-धीरे अक्षरा के जीवन में वापस आने वाला है।

पहले हमने देखा की अक्षरा शिमला जाने से मना कर देती है जब उसे पता चलता है कि अभिमन्यु वहां होगा। चीजें अब एक अलग मोड़ लेती हैं जब अभीर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता जीतता है और पुरस्कार के रूप में उदयपुर की ट्रिप का ऑफर मिलता है। अक्षरा वहां नहीं जाना चाहती लेकिन नियति एक अजीब खेल खेल रही है जहां वह जाने के लिए मजबूर हो जाती है। 

अभीर उदयपुर की ट्रिप के लिए उत्साहित है लेकिन अक्षरा उसे जाने से मना कर देती है और उसे डांटती भी है। अभीर और अक्षरा यात्रा के लिए लड़ते हैं और बहस करते हैं। हालांकि, उदयपुर का नाम सुनकर ही अक्षरा हैरान रह जाती है। दूसरी तरफ, अभिमन्यु भी अभिनव से अपनी शादी और पत्नी की बात करेगा। इस दौरान वह उसे बताएगा कि उसका तलाक हो गया है। 

ये भी पढ़ें-

Anupamaa: काव्या ने तोड़ा वनराज का दिल, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के साथ इस औरत को देख भड़की पाखी, सई के घर मचा बवाल

Ali Baba में Sheezan Khan को रिप्लेस करेगा यह एक्टर, तुनिषा शर्मा के रह चुके हैं खास दोस्त

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन