'ये रिश्ता क्या कहलाता है'के अपकमिंग एपिसोड में नकुल के दिशा को अपने इमोशन बताने से शुरू होता है, वह कहता है कि जब उसकी बेटी मुश्किलों में होती है तो एक पिता ढाल की तरह मजबूती से खड़ा रहता है, लेकिन एक बार जब उसकी शादी हो जाती है तो वही पिता कमजोर पड़ जाता है। फिर वह आर्यन से हमेशा दिशा का साथ देने और उसकी रक्षा करने के लिए कहता है। आर्यन और दिशा नकुल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं, जबकि दमयंती दिशा को अपना आशीर्वाद देती है, उसे खुश रहने और परिवार को साथ रखने की सलाह देती है। इस बीच, कोई बेहोश अभिरा को मुक्ति के साथ हॉस्पिटल ले जाता है। उसी समय कावेरी अभिरा का फोन देखती है और उससे पूछने लगती है कि वह कहां है।
अभिरा अस्पताल में भर्ती
डॉक्टर मुक्ति से अभिरा की मेडिकल हिस्ट्री और ब्लड ग्रुप के बारे में पूछता है, लेकिन मुक्ति बेबस होकर कहती है कि उसे कुछ नहीं पता है। वह डॉक्टर से किसी भी कीमत पर अभिरा को बचाने की गुजारिश करती है। डॉक्टर आगे बढ़ने से पहले सहमति के साइन लेने पर जोर देते हैं, जिससे मुक्ति परेशान हो जाती है कि किससे बात करें। वह मदद के लिए नीलेश को फोन करने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसे बताता है कि वह शहर से बाहर है। दूसरी ओर, दिशा और आर्यन के स्वागत की तैयार की जाती है।
दिशा-आर्यन का ग्रैंड वेलकम
हॉस्पिटल में मुक्ति को गैराज वर्कर्स से अचानक मदद मिलती है, जो उसकी पैसे से मदद करने के लिए आगे आते हैं। पोद्दार हाउस में रस्मों के दौरान, मनीषा कहती है कि अरमान और अभिरा को एक साथ पूजा करनी चाहिए, लेकिन विद्या तुरंत याद दिलाती है कि अरमान जल्द ही मेहर से शादी करने वाला है। कावेरी तान्या से कहती है कि अभिरा कभी किसी को बताए बिना नहीं जाएगी। इस बीच, मेहर चुपके से अभिरा की मौत की कामना करती है और जानबूझकर अरमान को उससे कॉन्टैक्ट करने से रोकती है। जब अरमान कावेरी से अभिरा के बारे में पूछता है तो संजय कहता है कि अभिरा वैसे ही गायब हो गई है जैसे वह सालों पहले हुई थी।
अभिरा की मौत से अरमान को लगेगा झटका
अभिरा के लिए अरमान की चिंता बढ़ती जा रही है। हॉस्पिटल में मुक्ति अभिरा से अपनी जिंदगी के लिए लड़ने की गुजारिश करती रहती है, जबकि मायरा को भी लगता है कि कुछ गड़बड़ है और वह बेचैन हो जाती है। विद्या जोर देती है कि अरमान और मेहर मिलकर रस्म पूरी करें। मायरा अरमान को सलाह देती है कि वह अभिरा के बारे में सोचने के बजाय मेहर के साथ अपने भविष्य पर ध्यान दे, जो हमेशा उन्हें पीछे छोड़ देती है। यह सब देख अरमान कन्फ्यूजन हो जाता है। वहीं, मायार अभिरा को मारने की कोशिश करती है।
ये भी पढे़ं-
नेटफ्लिक्स की 6 दमदार फिल्में, कहानी देख चकरा जाएगा सिर, मिलेगा सस्पेंस-थ्रिल का डबल डोज
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नोइना का श्राप बना खतरा, क्या तुलसी और मिहिर का हो पाएगा मिलन?