1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा बेटे के लिए करेगी शिव तांडव, प्रणाली राठौड़ के रौद्र रूप को देख GHKKPM की सई ने ऐसे किया रिएक्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा बेटे के लिए करेगी शिव तांडव, प्रणाली राठौड़ के रौद्र रूप को देख GHKKPM की सई ने ऐसे किया रिएक्ट

 Published : Jun 05, 2023 12:07 pm IST,  Updated : Jun 05, 2023 12:07 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ उर्फ अक्षरा ने अपने प्रशंसकों के साथ एक नया BTS वीडियो शेयर किया है और शो में आने वाले ट्विस्ट के बारे में कुछ हिंट दी है।

Akshara aka Pranali Rathod - India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' राजन शाही द्वारा निर्मित, टेलीविजन स्क्रीन पर प्रसारित होने वालेा सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक हैं। इस शो में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। yrkkh में हर्षद चोपड़ा - अभिमन्यु और प्रणाली राठौड़ - अक्षरा की भूमिका निभा रही है और दोनों की जोड़ी प्रशंसकों बहुत पंसद भी है। अक्षरा की बात करें तो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने के बाद से प्रणाली राठौड़ एक घरेलू नाम बन गई है। उनके अभिनय और क्यूट लुक्स दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। एक्ट्रेस ने अक्षरा के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की अक्षरा का अनदेखा रूप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख 'गुम है किसी के प्यार में' की सई भी चौंक गई है। प्रणाली राठौड़ के इस नए रौद्र रूप को देख आप भी डर जाएंगे पहली बार एक्ट्रेस को ऐसे लुक में देखा गया है। अक्षरा के इस BTS वीडियो ने इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया है। 

प्रणाली राठौड़ का नया वीडियो -

प्रणाली राठौड़ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में हम Akshara को शिव तांडव स्तोत्र की धुन पर नाचते हुए देख सकते हैं। यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया वैसे ही पलक झपकते ही वायरल हो गया। प्रशंसकों और दोस्तों ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी और अभिनेत्री की खूब प्रशंसा की। 'गुम है किसी के प्यार में' की सई उर्फ एक्ट्रेस आयशा सिंह ने भी प्रणाली की पोस्ट पर कमेंट की और लिखा, "तुम बहुत बढ़िया लड़की हो।"

यहां देखें वीडियो-

अक्षरा-अभिमन्यु का प्यार -
आपको बता दें कि एक्ट्रेस हाल ही में एक शानदार कार की मालकिन बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ कार की एक तस्वीर शेयर की थी। अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए प्रणाली को अक्सर अपने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सह-कलाकार हर्षद चोपडा से जोड़ा जाता है, हालांकि, दोनों ने अक्सर इन अफवाहों का खंडन किया है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में -
प्रणाली राठौड़ के साथ, इस शो में हर्षद चोपड़ा, करिश्मा सावंत और जय सोनी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजन शाही द्वारा निर्मित 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार प्लस पर सोमवार से रविवार रात 9.30 बजे प्रसारित होता है।

ये भी पढ़ें-

Satya Prem Ki Katha Trailer: ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का तड़का लगाते नजर आए कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर कोल्लम सुधी का 39 साल की उम्र में कार दुर्घटना में हुआ निधन

विवादों के बीच इस बॉलीवुड हसीना के साथ नजर आए 'जेठालाल', क्या Kathal सीजन 2 में होगी एंट्री?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन