1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस दोबारा बनीं मां, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस दोबारा बनीं मां, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ग्रैंड वेलकम

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Apr 02, 2024 07:41 pm IST,  Updated : Apr 02, 2024 07:42 pm IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस मोहिना कुमारी अब भले ही एक्टिंग की दुनिया छोड़ चुकी हों, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई है। एक्ट्रेस हाल में ही दोबारा मां बनी हैं। उनके घर इस मौके पर ग्रैंड सेलिब्रेशन भी रखा गया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Mohena kumari- India TV Hindi
फैमिली के साथ मोहिना कुमारी। Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मोहिना कुमारी तो आपको याद ही होंगी। एक्ट्रेस अब भले ही एक्टिंग की दुनिया से गायब है, लेकिन उनका सोशल मीडिया गेम बिल्कुल ऑन पॉइंट चल रहा है। वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। हाल में ही एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब एक्ट्रेस के घर गुड न्यूज आ गई है, यानी एक्ट्रेस दूसरी बार मां बन गई हैं। उनके आंगन में एक बार फिर किलकारियां गूंज उठी हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस की फैमिली कंप्लीट हो गई है। 

ग्रैंड अंदाज में हुआ मोहिना का वेलकम

मोहिना कुमारी ने बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस इस खास मौके पर जब अस्पताल से घर पहुंचीं तो उनका ग्रैंड अंदाज में स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी घर में एंट्री हुई, जिसके बाद वो अपने पति, बेटे और सास के साथ मिलकर केक काटती नजर आईं। इस दौरान मोहिना ग्रीन सूट में दिख रही थीं और उनके हाथ में बैंडेड भी लगे हुए थे। एक्ट्रेस के घर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 'नया अकबर बीरबल', 'कुबूल है', 'सिलसिला प्यार का' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे टीवी शो में काम करने वाली मोहिना अब अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं और वो अपने पति, बच्चों और ससुरालवालों के साथ ही वक्त गुजारना पसंद करती हैं। 

यहां देखें वीडियो

इन शोज में किया काम

टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी मध्य प्रदेश के रीवा की रॉयल फैमिली से तालुक रखती हैं। उन्होंने पॉलिटिशियन और बिजनेसमैन सुयश रावत से 5 साल पहले शादी की थी। उत्तराखंड कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज के सुयश बेटे हैं। ऐसे में एक्ट्रेस उनकी बहू हुईं। शादी के तीन साल बाद एक्ट्रेस बेटे अयांश की मां बनीं और अब उन्होंने बेटी को वेलकम किया है। साल 2012 में 'डांस इंडिया डांस' से मोहिना ने अपने करियर की शुरुआत की थी। शो में वो कंटेस्टेंट के रूप में नजर आई थीं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'डेढ़ इश्किया' और 'ये जवानी है दीवानी' में उन्होंने बतौर असिस्टेंट कोरियोग्राफर काम किया। फिर उन्होंने एक्टिंग का रुख किया और वो टीवी शो 'दिल दोस्ती डांस' में नजर आईं। इसके बाद एक्ट्रेस के हाथ घर-घर में पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लगा। यहां से उनके करियर को उड़ान मिली। आखिरी बार शादी से पहले एक्ट्रेस 'खतरा खतरा खतरा' नाम के टीवी शो में दिखी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन