1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-रूही के रिश्ते पर उठे सवाल, आग बबूला होगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अरमान-रूही के रिश्ते पर उठे सवाल, आग बबूला होगी अभिरा

 Published : Jan 30, 2024 03:11 pm IST,  Updated : Jan 30, 2024 03:19 pm IST

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मनीषा चाची अरमान-रूही के रिश्ते का सच सबको बताने वाली है। वह रूही से कई तरह के सवाल करती नजर आने वाली है। वहीं इन सब के बीच अभिरा भी गुस्सा करते दिखाई देने वाली है।

yrrkh Armaan Ruhi illegitimate relationship- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है Image Source : INSTAGRAM

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान-अभिरा जब एक-दूसरे के बीच नजदीकियां बढ़ रही होती है तभी कुछ न कुछ तमाशा हो जाता है। वहीं रूही अपने पहले प्यार अरमान को पाने की कोशिश में लगी हुई है। बीते एपिसोड में देखने को मिला था कि अरमान, रूही को घर लेकर आ जाता है, जिसके बाद रूही सोचती है कि अरमान आज भी उसे उतना ही प्यार करता है जितना पहले किया करता था। इस वजह से वह एक बार फिर अरमान को पाने की ठान लेती है, लेकिन अपकमिंग एपिसोड में अरमान की चाची सा रूही और अरमान के रिश्ते पर सवाल उठाती है।

अरमान-रूही के रिश्ते पर उठे सवाल

अरमान की चाची सा रूही से सबके सामने सवाल करती है कि वो रात को अरमान के साथ घर क्यों आई। वह उसकी नियत का खुलासा घरवालों के सामने करने वाली है। समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी स्टारर इस सीरियल में धमाका होने वाला है। वहीं इस पर मनीषा बोलती है, अरमान ने ऐसा क्या बोल दिया जो तुम बिना कुछ सोच एक बार में घर आ गई और जो हम नहीं बोल पाए।

आग बबूला होगी अभिरा

अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि विद्या गोयनका हाउस में सबको बताती है कि रूही पोद्दार हाउस लौट आई है। वह रूही को काफी सुनाती है। दूसरी तरफ अभिरा-अरमान को बता देती है कि उसने उसे चिट वाली लड़की के साथ देखा था। अरमान पर वो गुस्सा करती है और उसे खरी खोटी सुनने लग जाती है। 

ये भी पढ़ें:

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने की जमकर पार्टी, बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट भी आया नजर

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने की सगाई, रोका सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने

विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट, बोलें- 'गर्व है...'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन