1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने की जमकर पार्टी, बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट भी आया नजर

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने की जमकर पार्टी, बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट भी आया नजर

 Published : Jan 30, 2024 02:51 pm IST,  Updated : Jan 30, 2024 03:20 pm IST

'बिग बॉस 17' के ग्रैंड फिनाले के बाद अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक पार्टी रखी और अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ खूब मस्ती भी की। इंटरनेट पर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

Ankita Lokhande Vicky Jain party- India TV Hindi
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने की जमकर पार्टी Image Source : INSTAGRAM

जब 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट्स की बात आती है तो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बार में जरूर बात होती है। शो में अपने खराब रिश्ते से कपल ने काफी हलचल मचाई थी, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर दोनों किसी न किसी कारण चर्चा में बने रहते थे। दोनों के बीच शो में कई बार तीखी बहस होते हुए भी दिखेंगी गई है। कई बार तो ऐसा लगता था कि वे किसी भी बात पर कभी भी लड़ पड़ेंगे। हालांकि, 'बिग बॉस 17' से बाहर आते ही अंकिता लोखंडे-विक्की जैन ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी, जिसकी फोटो और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अंकिता लोखंडे-विक्की जैन की पार्टी

सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' की ट्रॉफी मुनव्वर फारूकी ने अंकिता लोखंडे के हाथों से छीन ली है। वहीं एक्ट्रेस टॉप 3 में भी जगह नहीं बना पाई, जिसके कारण उनकी उदासी साफ उनके चेहरे पर देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही है, उसमें  अंकिता-विक्की की बाहों में दिखाई दे रही हैं और दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा है। अपनी हार को भूलकर अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन के संग जमकर पार्टी कर रही है। इस पार्टी में बिग बॉस के कुछ एक्स कंटेस्टेंट भी नजर आए। 

यहां देखें फोटोज-

Ankita Lokhande Vicky Jain party
Image Source : INSTAGRAMअंकिता लोखंडे-विक्की जैन की जमकर पार्टी

अंकिता लोखंडे-सृष्टि रोडे पार्टी फोटो

पार्टी में एक्ट्रेस सृष्टि रोडे को भी इनवाइट किया गया था। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 17' की फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बाकी करे शाइन, तू करे ग्लो, आपकी खामियां ही आपको परफेक्ट बनाती हैं! आप खूबसूरत हैं। हमें तुम पर गर्व है! तुम हमारे लिए विनर हो बेबी, बहुत अच्छा खेला @lohandeankita।'

बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट भी आए नजर

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की पार्टी में मिस्टी त्यागी भी दिखीं। बता दें कि 'पवित्र रिश्ता' में  मिस्टी त्यागी ने अंकिता लोखंडे की बेटी का रोल किया था। निशांत भट्ट भी नजर आए। अंकिता और विक्की के घर की पार्टी से समर्थ और निशांत भट्ट की एक तस्वीर सामने आई है। ग्रैंड फिनाले के बाद अंकिता लोखंडे से मिलने के लिए अंजलि अरोड़ा पहुंचीं।

ये भी पढ़ें:

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने की सगाई, रोका सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने

विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे के लिए शेयर किया स्पेशल पोस्ट, बोलें- 'गर्व है...'

Mrunal Thakur ने अपने इस वायरल सीन पर किया खुलासा, बताई ये खास बातें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन