1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अक्षरा-अभिमन्यु की शादी में तमाशा करेगी अनिभव की बहन मुस्कान, आएंगे ये दमदार ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अक्षरा-अभिमन्यु की शादी में तमाशा करेगी अनिभव की बहन मुस्कान, आएंगे ये दमदार ट्विस्ट

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Sep 25, 2023 04:32 pm IST,  Updated : Sep 25, 2023 05:26 pm IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अक्षरा-अभिमन्यु की शादी को लेकर दोनों परिवार काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अक्षरा-अभिमन्यु की शादी में अनिभव की बहन मुस्कान बहुत बड़ा ड्रामा करने वाली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस हफ्ते जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai major twist, Akshara Abhimanyu wedding, abhinav, Muskaan- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Image Source : INSTAGRAM

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट देखने ोक मिल रहे हैं, जो लोगों को भी बहुत पसंद आ रहे हैं। इसी वजह से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी और रेटिंग लिस्ट में छाया रहता है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभी तक आपने देखा की अक्षरा-अभिमन्यु की शादी की तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर अक्षरा-अभिमन्यु अपनी शादी को बहुत ही सिंपल तरीके से करना चाहते हैं, जबकि दोनों ने खुद इस शादी के लिए सबके सामने हां की है। स्टार प्लस के हिट टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस हफ्ते जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। 

अक्षरा-अभिमन्यु की शादी में तमाशा करेगी मुस्कान

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही अक्षरा-अभिमन्यु की शादी का ट्रैक शुरू होगा, लेकिन इससे पहले दोनों की लाइफ में नई परेशानियां शुरू होने वाली है, जिसे दोनों बहुत दुखी होने वाले हैं। अक्षरा-अभिमन्यु की लाइफ में अनिभव की बहन मुस्कान विलेन बनेगी और उनकी शादी रोकने की कसम खाएगी। 

अक्षरा करेगी अभिमन्यु से शादी की बात
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अबीर और अक्षरा को बचाने के बाद अभिमन्यु उन दोनों को लेकर और केयरफुल हो जाता है। अक्षरा यह सोचकर एक बार फिर से अभिमन्यु के साथ जिंदगी बिताने के लिए तैयार हो जाएगी। आने वाले एपिसोड में अक्षरा-अभिमन्यु से शादी के बारे में बात करते दिखाई देगी। 

अक्षरा-अभिमन्यु को करेगी प्रपोज 
सीरियल में अक्षरा-अभिमन्यु को प्रपोज करेगी और शादी करने के लिए हां कहती नजर आने वाली है। अक्षरा एक बार फिर से अपने पुराने स्टाइल में चिल्ला- चिल्लाकर अभिमन्यु को प्रपोज करती दिखाई देने वाली है। अक्षरा-अभिमन्यु के साथ अपने रिश्ते की शुरूआत दोस्त से करेगी। अक्षरा से शादी की बात सुनकर अभिमन्यु के होश उड़ जाएंगे। 

अक्षरा-अभिमन्यु की शादी में होगा हंगामा 
अक्षरा-अभिमन्यु की शादी की तैयारियां दोनों परिवार में जोरो-शोरो से शुरू हो गई है। अक्षरा अपने घरवालों को बताएगी कि वह अभी से शादी करने के लिए तैयार है और ये सुनते ही पूरे घर में जश्न का माहौल बन जाएगा। हालांकि, अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बारे में सुनकर मुस्कान गुस्सा हो जाती है। वह दोनों की शादी को रोकने की कसम खाती है। मुस्कान कहती है कि अक्षरा सिर्फ अभनिव भाई जी की है वह किसी और के साथ कभी खुश नहीं रहेंगे। 

अभिमन्यु देगा अभिनव के बच्चे को नाम
अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के फंक्शन भी जल्द शुरू हो जाएंगे, तब तक सब कुछ अच्छा चल रहा होगा। इसी बीच अक्षरा को उसकी प्रेग्नेंसी की खबर का पता चलेगा और जब उसे पता चलेगा की वह अभिनव के बच्चे की मां बनेगी। तो वह चौक जात है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिनव के बच्चे को अभिमन्यु अपना नाम देने के लिए तैयार हो जाएगा। इस बात को सुनकर परिवार वालो को जबरदस्त झटका लगता है, लेकिन अभी सभी को समझता है। अब अभिमन्यु भी वहीं करेगा जो उसके बेटे अबीर के लिए अभिनव ने किया था। अक्षरा की प्रेग्नेंसी न्यूज से शादी में तमाशा खड़ा हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें-

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम जेनिफर मिस्त्री ने मेकर्स के खिलाफ फिर शेयर किया वीडियो, कही ये बात

Saubhagyavati Bhava 2 Promo फिल्मों से भी ज्यादा दमदार है धीरज धूपर के नए शो का प्रोमो, टीआरपी लिस्ट में मचेगी खलबली

परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग ने जीजा राघव का परिवार में यूं किया स्वागत, प्रियंका ने भी बहनोई के लिए शेयर किया खास पोस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन