1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. YRKKH: अक्षरा की जिंदगी बदलने के लिए होगी काजोल की एंट्री, अभिमन्यु से छीनी जाएगी कस्टडी

YRKKH: अक्षरा की जिंदगी बदलने के लिए होगी काजोल की एंट्री, अभिमन्यु से छीनी जाएगी कस्टडी

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 16, 2023 09:07 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 06:15 pm IST
yeh rishta kya kehlata hai, akshara, kajol- India TV Hindi
काजोल और अक्षरा। Image Source : INSTAGRAM

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कई सालों से लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है। अब शो में तीसरी पीढ़ी की कहानी दिखाई जा रही है। राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' लगातार टीआरपी लिस्ट में भी बना रहता है। शो के हर किरदार को लोगों का प्यार मिलता है। अब शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल एंट्री होने वाली है। काजोल जल्द ही शो में अक्षरा के लिए मसीहा बनी नजर आएंगी। सामने आए प्रोमों में काजोल की एंट्री का खुलासा हुआ है। 

इस वजह से चर्चा में हैं काजोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की टीवी शो में एंट्री से बड़ा बवाल होने वाला है। काजोल इन दिनों अपने हालिया वेब शो 'द ट्रायल' की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। वो शो में 'नोयोनिका' के किरदार में वकील बनी नजर आ रही हैं। इसी सीरीज के प्रमोशन के लिए वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आएंगी। ये काजोल का सिर्फ गेस्ट अपीरियंस होगा। सामने आए प्रोमो में एक्ट्रेस का दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। 

सामने आया ये प्रोमो
सामने आए प्रोमो में अक्षरा एक वकील से लड़ती नजर आ रही है। तभी काजोल की एंट्री होती है और वो वकील को चलता कर देती हैं। इसके बाद अक्षरा से पूछती हैं कि हंगामें के पीछे क्या वजह है। इस पर रिएक्ट करते हुए अक्षरा कहती है कि वो उसका केस सही से नहीं देख रहीं। ऐसे में ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि अक्षरा की वकील के रूप में काजोल नजर आएंगी। इसके साथ ही ये भी हो सकता है कि काजोल ही अक्षरा को इंसाफ दिलाएं और अभिमन्यु से अबीर की कस्टडी छीन लें। 

ऐसी है शो की कहानी
बता दें, 'रिश्ता क्या कहलाता है' में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ बतौर लीड जोड़ी हैं। दोनों 'अभिमन्यु' और 'अक्षरा' की भूमिका में नजर आते हैं। शो की कहानी अभिमन्यु, अक्षरा और अभिनव के इर्द-गिर्द घूम रही है। अक्षरा कस्टडी की लड़ाई हार गई है, जिसके कारण अबीर, अभिमन्यु के पास चला गया। अब अक्षरा अबीर को वापस पाने की चाहते में सारे दांव-पेच अपना रही है। अब इसी बीच काजोल की एंट्री के साथ बवाल मचना तय है। 

ये भी पढ़ें:सायरा बानो को आई पति दिलीप कुमार की याद, Photos में दिखाए प्यार भरे पल

कितना बदल गई हैं आमिर खान की हीरोइन मनीषा कोइराला, कैंसर से जंग जीतने के बाद दिखा अलग अवतार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन