1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'स्त्री' के मासूम जना से 'पाताल लोक' के खूंखार हथौड़ा त्यागी तक, अभिषेक बनर्जी ने हर रोल से किया हैरान

'स्त्री' के मासूम जना से 'पाताल लोक' के खूंखार हथौड़ा त्यागी तक, अभिषेक बनर्जी ने हर रोल से किया हैरान

 Published : May 18, 2020 02:13 pm IST,  Updated : May 18, 2020 02:21 pm IST

अभिषेक ने कॉमिक रोल के सहारे इंडस्ट्री में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की और अब गंभीर रोल के जरिए वो सफलता का स्वाद पाने में सफल हुए हैं।

अभिषेक बनर्जी ने हर...- India TV Hindi
अभिषेक बनर्जी ने हर रोल से किया हैरान Image Source : YOUTUBE

अनुष्का शर्मा द्वारा प्रोड्यूस अमेजन पर रिलीज वेब सीरीज पाताल लोक रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। फिल्म की जान बताए जा रहे दो किरदारों में हाथीराम चौधरी बने जयदीप अहलावत और हथौड़ा त्यागी बने अभिषेक बनर्जी काफी पॉपुलर हो गए हैं। खासकर विशाल त्यागी उर्फ हथौड़ा त्यागी बने अभिषेक बनर्जी की एक्टिंग स्किल देखकर लोग हैरान रह गए हैं। फिल्म में अभिषेक ने जिस तरह साइलेंट क्रिमिनोलॉजी औऱ खूंखारपन का परिचय दिया है, फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। 

अभिषेक के अभिनय रेंज की बात करें तो इससे पहले उन्होंने हालिया फिल्मों में कॉमिक किरदारों के जरिए पहचान बनाई है। ओ स्त्री कल आना में जना बने अभिषेक को जिस तरह चुड़ैल उठाकर ले जाती है और जिस तरह वो चुड़ैल का काम करते हैं, उससे वो वाकई खूब पसंद किए गए थे। इस फिल्म में जना के किरदार को निभाकर अभिषेक ने राजकुमार राव को टक्कर दी थी। 

आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला में अभिषेक बनर्जी ने हेयर स्टाइलिस्ट की भूमिका को बड़े ही कॉमिक अंदाज में निभाया था। आयुष्मान के साथ इससे पहले वो ड्रीम गर्ल में नजर आए थे। 

यूं तो अभिषेक बनर्जी काफी समय से फिल्मों में हैं। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म रंग दे बसंती में भी वो कुछ देर के लिए दिखे थे। लेकिन अभिषेक को असली पहचान हथौड़ा त्यागी के रूप में मिली है। 

मुंबई में खोली है कास्टिंग कंपनी

अभिषेक जब मुंबई आए तो उनकी आंखों में एक्टर बनने का सपना था। उन्होंने काफी मेहनत की है, यहां तक पहुंचने के लिए। हजारों ऑडिशन दिए। इन्हीं ऑडिशंस की भरमार को देखते हुए उनके मन में ख्याल आया औऱ उन्होंने खुद की कॉस्टिंग कंपनी खोल की। इस कंपनी के जरिए फिल्मों , वेबसीरीज और सीरियल में ऑडिशन कास्टिंग की जाती है।

पाताल लोक के लिए भी अभिषेक बनर्जी ने कास्टिंग की है। कहा जा रहा है कि कास्टिंग मजबूत होने की वजह भी पाताल लोक के सफल होने की एक बड़ी वजह है। अभिषेक ने कॉमिक रोल के सहारे इंडस्ट्री में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की और अब गंभीर रोल के जरिए वो सफलता का स्वाद पाने में सफल हुए हैं।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन