1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. वेब सीरीज 'चार्जशीट: द शटलकॉक मर्डर' का इंटेंस टीज़र हुआ रिलीज!

वेब सीरीज 'चार्जशीट: द शटलकॉक मर्डर' का इंटेंस टीज़र हुआ रिलीज!

 Published : Nov 07, 2019 10:46 am IST,  Updated : Nov 07, 2019 10:46 am IST

 ज़ी5 ने अपनी आगामी श्रृंखला "चार्जशीट: द शटलकॉक मर्डर" का एक मनोरंजक और इंटेंस टीज़र रिलीज कर दिया है।

web series- India TV Hindi
चार्जशीट: द शटलकॉक मर्डर

मुंबई: 'चार्जशीट: द शटलकॉक मर्डर' ​8 एपिसोड की सीरीज है। ये सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है जिसमें एक ऐसे होनहार बैडमिंटन खिलाड़ी की कहानी से रूबरू करवाया जाएगा जिसे दिन के भरे उजाले में गोली मार दी गई थी। टीज़र में हमें इस निर्मम हत्या के पीछे शामिल राजनीति और ड्रामा की एक झलक देखने मिल रही है और कैसे बिना वक़्त गवाए, यह मामला तुरंत सीबीआई को सौंप दिया जाता है।

"चार्जशीट: द शटलकॉक मर्डर" में सिकंदर खेर सीबीआई अफसर की भूमिका में हैं। ​इस श्रृंखला में अरुणोदय सिंह, त्रिधा चौधरी, शिव पंडित, हृषिता भट्ट, अश्विनी कालसेकर, जाकिर हुसैन, किशोरी शहाणे और शक्ति आनंद जैसे कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिलहाल इस वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में हो रही है।

रोशन कनाल और अशोक पंडित, डेटी पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, प्रियंका घटक द्वारा लिखित और शशांत शाह द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज 10 दिसंबर को ज़ी5 पर रिलीज की जाएगी। देखिए टीजर-

इनपुट- एजेंसी

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन