1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. 'आर्या' में सुष्मिता सेन की एक्टिंग से इंप्रेस हुए ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, गाना गाते हुए शेयर किया वीडियो

'आर्या' में सुष्मिता सेन की एक्टिंग से इंप्रेस हुए ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल, गाना गाते हुए शेयर किया वीडियो

 Published : Jun 20, 2020 11:51 am IST,  Updated : Jun 20, 2020 11:51 am IST

रोहमन ने एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो गाना गा रहे हैं। ये वीडियो आर्या के सेट पर बनाया गया था।

आर्या में सुष्मिता की एक्टिंग से इंप्रेस हुए रोहमन शॉल- India TV Hindi
आर्या में सुष्मिता की एक्टिंग से इंप्रेस हुए रोहमन शॉल Image Source : INSTAGRAM: @ROHMANSHAWL

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी कर ली है। उन्होंने आर्या वेब सीरीज से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया है। ये शो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। इस बीच अभिनेत्री के ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने उनके लिए खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो प्यारा सा गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो आर्या में सुष्मिता की एक्टिंग से काफी इंप्रेस हुए हैं।

रोहमन ने ये वीडियो काफी समय पहले ही बना लिया था, लेकिन वो सही वक्त का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'मैं पिछले कई महीनों से इस वीडियो को शेयर करने के लिए इंतजार कर रहा था.. आखिरकार वो समय आ गया है। मैं इसके पीछे की कहानी को बताता हूं। ये तब का वीडियो है, जब पहली बार आर्या के सेट पर गया था। मैं सुष्मिता को कई रूपों में जानता हूं और मुझे कोई शक नहीं था कि वो आर्या का किरदार इस तरह से अपना लेगी। जब मैंने पहली बार उसकी परफॉर्मेंस देखी तो मुझे अहसास हुआ कि मैं बतौर एक्टर उसकी क्षमता से कितना अनजान था।'

Public Review: सुष्मिता सेन की कमबैक वेब सीरीज 'आर्या' हुई रिलीज, जानिए लोगों को कैसी लगी सीरीज

रोहमन ने आगे लिखा, 'सुष्मिता मैंने तुम्हें आर्या के किरदार में ढलते देखा। आर्या के रूप में बढ़ते देखा। मैंने तुम्हें अपनी रूह को आर्या को देते देखा। अब मैं फाइनली कह सकता हूं कि मैंने तुम्हें आर्या के रूप में विश्व पर राज करते देखा।'

अभिनेता एलेक्स ओनेल ने सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'आर्या' में एक्टिंग करने लिए सीखी संस्कृत

'नीरजा' फेम फिल्मकार राम माधवानी इसके निर्देशक हैं। यह मशहूर डच क्राइम थ्रिलर 'पेनोजा' पर आधारित है, जिसे संदीप श्रीवास्तव और अनु सिंह चौधरी ने लिखा है। यह सीरीज 19 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज हो गई है। 

यहां देखें आर्या का ट्रेलर:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन