1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. वेब सीरीज
  4. एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'बैंग बैंग- द साउंड ऑफ क्राइम्स' का टीजर रिलीज

एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'बैंग बैंग- द साउंड ऑफ क्राइम्स' का टीजर रिलीज

 Published : Aug 30, 2020 04:44 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 04:51 pm IST

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'बैंग बैंग' की शूटिंग जल्द शुरू होगी।

'बैंग बैंग- द साउंड ऑफ क्राइम्स- India TV Hindi
'बैंग बैंग- द साउंड ऑफ क्राइम्स Image Source : ALT BALAJI- INSTAGRAM

मुंबई: अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइजी 'बैंग बैंग - साउंड ऑफ क्राइम्स' का लोगो लॉन्च करने के बाद ऑल्ट बालाजी और जी5 की टीम ने अब एक ओर नया धमाका कर दिया है। इस शो को लेकर दर्शक काफी रोमांचित हैं और इसके कलाकारों के बारे में जानने के लिए भी उनमें बहुत उत्सुकता हैं, इसे देखते हुए निमार्ताओं ने शो के शानदार टीजर को लॉन्च कर दिया है।

शो के लिए नए चेहरों की तलाश में देश भर में 1,500 से अधिक वर्चुअल ऑडिशन आयोजित किए जाने के बाद इस टीजर में मुख्य जोड़ी की एक छोटी सी झलक साझा की गई है, जहां वे अपनी धमाकेदार एंट्री करते हुए गुंडों की धुलाई करते नजर आ रहे हैं।

शो में रहस्य, सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा का मिलाजुला तड़का है जिसके साथ इसकी कई सारी परतों से दर्शकों को रूबरू कराया जाएगा। अक्षय बीपी सिंह द्वारा निर्मित और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित 'बैंग बैंग' की शूटिंग जल्द शुरू होगी। देखिए टीजर-

ये भी पढ़ें:

'साहो' के एक साल पूरे होने पर एक्टर प्रभास फैन्स को कहा शुक्रिया

'साजन' को पूरे हुए 29 साल, माधुरी दीक्षित ने बताया क्यों फिल्म में काम करने के लिए झटपट तैयार हो गई थीं

सुशांत केस: ड्रग्स कनेक्शन में नाम सामने आने के बाद पहली बार गौरव आर्या ने कबूला- रिया से हुई थी मुलाकात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Web Series से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन