1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या अमित शाह ने भारतीय सेना को RSS और हिंदुत्व की सेना बताया? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

Fact Check: क्या अमित शाह ने भारतीय सेना को RSS और हिंदुत्व की सेना बताया? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 10, 2025 10:47 am IST,  Updated : Nov 10, 2025 10:47 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सेना को आरएसएस की सेना कहा है।'

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : INDIA TV

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सेना को आरएसएस की सेना कहा है।' 

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सेना को आरएसएस की सेना कहा है।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक यूजर ने अपनी पोस्ट में यह दावा किया है। इसके साथ ही यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में गृह मंत्री अमित शाह को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भारतीय सेना हिंदूत्व की सेना है, यह आरएसएस की सेना है। 

यूजर ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "अमित शाह ने अपने हालिया बयान में भारतीय सेना के भगवाकरण की अपनी इच्छा खुलकर ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी भारतीय सेना के राजनीतिकरण से असहमत है, उसे पाकिस्तान वापस भेज दिया जाना चाहिए क्योंकि यह मूलतः एक हिंदुत्व सेना है और ऐसी ही रहेगी।"

वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : FB/SCREENSHOTवायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के की-फ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से जांचा। इस दौरान हमें अमित शाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 25 अक्टूबर, 2025 को लाइव स्ट्रीम किया गया इसका पूरा वीडियो मिला। अमित शाह बिहार के मुंगेर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वायरल वीडियो और इस वीडियो में अमित शाह का पहनावा और पृष्ठभूमि मेल खाती दिखी। हालांकि पूरा वीडियो देखने पर, हमें भारतीय सेना के बारे में अमित शाह की कोई टिप्पणी नहीं मिली।

अमित शाह की स्पीच का पूरा वीडियो।
Image Source : YT/AMIT SHAHअमित शाह की स्पीच का पूरा वीडियो।

इसके अलावा, हमने वायरल हो रही वीडियो में कई विसंगतियां भी देखीं, जैसे कि होंठों की हरकतें जो अप्राकृतिक और ऑडियो के साथ तालमेल में नहीं लग रही थीं, और जबड़े की रेखा धुंधली पड़ गई थी। इसी से संकेत लेते हुए, डेस्क ने वीडियो को एक एआई-डिटेक्शन टूल, डीपफेक-ओ-मीटर, पर चलाया, जिसने इसे डीपफेक के रूप में पहचाना।

एआई के रिजल्ट का स्कीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTएआई के रिजल्ट का स्कीनशॉट।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को अमित शाह के भारतीय सेना को लेकर दिए गए बयान से जोड़कर वायरल किया जा रहा था। हालांकि पड़ताल में यह वीडियो एआई की मदद से एडिट की हुई मिली। अमित शाह ने भारतीय सेना को लेकर ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया। ऐसे में इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में वायरल हो रहा दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें- 

Fact Check: बाहर बैठे शख्स पर बाघ ने किया जानलेवा हमला, मुंह पर दबाकर ले गया अपने साथ! जानिए वायरल Video की सच्चाई

Fact Check: दिल्ली में वायु प्रदूषण जरूर, लेकिन इस कदर भी नहीं, झूठे दावे के साथ शेयर हो रहीं बीजिंग की पुरानी तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।