1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: क्या सुनीता विलियम्स ने अपनी सुरक्षित वापसी का श्रेय भगवद गीता को दिया? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

Fact Check: क्या सुनीता विलियम्स ने अपनी सुरक्षित वापसी का श्रेय भगवद गीता को दिया? जानें वायरल वीडियो का पूरा सच

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 24, 2025 01:44 pm IST,  Updated : Mar 24, 2025 01:44 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने अपनी सुरक्षित वापसी का श्रेय भगवद गीता को दिया है। आइये जानते हैं वायरल हो रही इस पोस्ट के दावे का का पूरा सच क्या है?

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : INDIA TV

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने अपनी सुरक्षित वापसी का श्रेय भगवद गीता को दिया है। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में सुनीता विलियम्स की एक प्रेस मीट का वीडियो दिखाया जा रहा है। इसमें सुनीता विलियम्स कह रही हैं कि वह भगवद गीता, गणेश की मूर्ति और उपनिषद को अपने साथ अंतरिक्ष में ले जाती हैं। वीडियो में सुनीता विलियम्स को मीडिया से यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं अपनी भारतीय विरासत की बहुत सराहना करती हूं और मुझे खुशी है कि मैं इसका एक हिस्सा अपने साथ अंतरिक्ष में ले जा सकी। भगवान गणेश हमेशा मेरे घर में रहे हैं, मैं जहां भी रही हूं, मेरे पास गणेश जी थे और इसलिए वह मेरे साथ अंतरिक्ष में भी रहे। भारतीय भोजन से आप कभी भी संतुष्ट नहीं हो सकते। मैं हमेशा सुनिश्चित करती हूं कि अंतरिक्ष में मेरे साथ समोसे हों। पिछली बार मैं अपने साथ उपनिषद की एक छोटी प्रति लेकर आई थी। मैं भगवद् गीता भी साथ लाई थी और मुझे लगा कि अंतरिक्ष में होना, इस प्रकार की चीजों पर चिंतन करना तथा उन्हें पढ़ना भी काफी उपयुक्त होगा।"

एक एक्स यूजर ने लिखा, "सुनीता विलियम्स ने अपनी सुरक्षित वापसी का श्रेय भगवद गीता और उपनिषदों को दिया। वह 9 महीने तक अंतरिक्ष में रहीं।" फेसबुक पर भी एक यूजर ने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "मैं अपने साथ अंतरिक्ष में गणेश जी की एक मूर्ति और भागवद गीता ले गई थी। इन्हीं दोनों चीजों ने मेरा सहारा दिया, मुझे मानसिक तनाव से दूर रखा- सुनीता विलियम्स अमेरिका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में"

शोसल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTशोसल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। दावे की सत्यता जानने के लिए हमने Google कीवर्ड सर्च किया और हमें NDTV के YouTube चैनल पर 2 अप्रैल, 2013 को अपलोड किए गए वीडियो का एक विस्तारित संस्करण मिला। वीडियो को शीर्षक "अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा, मेरे पास अंतरिक्ष में समोसे थे" के साथ अपलोड किया गया था।

वीडियो के अनुसार, इसे सुनीता विलियम्स की भारत यात्रा के दौरान रिकॉर्ड किया गया था, जब उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में दर्शकों को संबोधित किया था। हाल ही में वायरल हुआ वीडियो इस मूल वीडियो में 0:39 मिनट से शुरू होता है। अंतरिक्ष में अपने साथ ले जाने वाली निजी वस्तुओं के बारे में मीडिया से बात करते हुए सुनीता विलियम्स ने बताया कि वे भगवद गीता, उपनिषद और द ओडिसी लेकर गई थीं। उन्होंने बताया कि ऐसे आध्यात्मिक ग्रंथ आत्मचिंतन का अवसर प्रदान करते हैं और जीवन और दुनिया को एक अलग नजरिए से देखने में मदद करते हैं।

उसी दिन प्रकाशित हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट, जिसका शीर्षक "सुनीता विलियम्स के अंतरिक्ष किट में समोसे और गणेश की मूर्ति" था। इस रिपोर्ट ने भी पुष्टि की कि सुनीता विलियम्स ने दिल्ली के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में छात्रों के साथ यह बात शेयर की थी कि वह अंतरिक्ष में अपने साथ गणेश की मूर्ति और समोसे ले गई थीं।

फैक्ट चेक का निष्कर्ष

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट को सुनीत विलियम्स की वर्तमान की अंतरिक्ष यात्रा से जोड़कर बताया जा रहा है। हालांकि फैक्ट चेक में ये दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें- 

Fact Check: क्या अप्रैल से बैंक सप्ताह में केवल पांच दिन ही काम करेंगे? जानें वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: तीन साल पुराना है यूक्रेनी सैनिकों के आत्मसमर्पण का वीडियो, अब गलत दावे के साथ हो रहा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।