1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: कुमारी शैलजा को लेकर भरत सिंह बेनीवाल की तीखी टिप्पणी, एक साल पुराना वीडियो हाल का बताकर वायरल

Fact Check: कुमारी शैलजा को लेकर भरत सिंह बेनीवाल की तीखी टिप्पणी, एक साल पुराना वीडियो हाल का बताकर वायरल

 Published : Sep 21, 2024 09:26 pm IST,  Updated : Sep 21, 2024 09:27 pm IST

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल का है। आइये जानतें हैं इस वीडियो की सच्चाई क्या है?

गलत दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो- India TV Hindi
गलत दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

विधानसभा चुनाव आते ही सोशल मीडिया में कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। ये वीडियो नेताओं के बयानबाजी के होते हैं। ऐसे में कई वीडियो गलत दावों के साथ सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म में शेयर किए जाते हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम इन्हीं वीडियो के सत्यता की जांच करती है। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम पता लगाती है कि आखिर इन वीडियो के असल दावे की सच्चाई क्या है? 

क्या हो रहा वायरल?

इस बीच, हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो हरियाणा से कांग्रेस के नेता भरत सिंह बेनीवाल का है। एक्स पर शेयर किए गए 28 सेकंड की इस क्लिप में बेनीवाल कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा के खिलाफ टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो हाल ही का है। 

एक्स पर मनोज सिंह नाम के यूजर ने 18 सितंबर, 2024 को वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा, 'अब कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल के दलित नेत्री पर बिगड़े बोल, कहा कुमारी सैलजा के पल्ले क्या है? उनके पल्ले कुछ नहीं है, सारा वोट हुड्डा और मेरा है। बेनीवाल सिरसा लोकसभा के ऐलनाबाद विधानसभा से आते है, जहां से कुमारी शैलजा सांसद है।'

वीडियो को हाल का बताकर किया वायरल
Image Source : SOCIAL MEDIA वीडियो को हाल का बताकर किया वायरल

INDIA TV की फैक्ट चेक टीम ने की पड़ताल

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल वीडियो के दावे की जांच पड़ताल की है। वीडियो में सामने आया कि वायरल वीडियो करीब एक साल पहले जून, 2023 का है। उस समय बेनीवाल ने एक यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान कुमारी सैलजा को लेकर बयानबाजी की थी। इससे ये भी साफ हुआ कि कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल ने हाल में कुमारी सैलजा के खिलाफ ऐसा कोई बयानबाजी नहीं की है।

करीब एक साल पुराना है वीडियो
Image Source : SOCIAL MEDIA करीब एक साल पुराना है वीडियो

क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई?

इस वीडियो से संबंधित की वर्ड सर्च करने पर पता चला कि यूट्यूब चैनल का नाम 'जनता की आवाज' है। इसी यूट्यूब चैनल को करीब एक साल पहले बेनावाल ने इंटरव्यू दिया था। ये वीडियो यूट्यूब के साथ ही फेसबुक पर भी 16 जून 2023 को अपलोड किया गया था। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने पाया कि कुमारी सैलजा को लेकर भरत सिंह बेनीवाल का ये बयान हाल का नहीं है। इसे हाल ही का बताकर गलत दावे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।