1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: पाकिस्तानी कप्तान ने छुए स्मृति मंधाना के पैर? यहां जानें वायरल तस्वीर का सच

Fact Check: पाकिस्तानी कप्तान ने छुए स्मृति मंधाना के पैर? यहां जानें वायरल तस्वीर का सच

 Published : Oct 15, 2025 10:43 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 10:48 pm IST

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कप्तान भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पैर छूते हुए नजर आ रही है। आइए जानते हैं इस वायरल तस्वीर का सच।

फैक्ट चेक।- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

Fact Check: आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के तहत 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों से हरा दिया। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर हो रही है, जिसको लेकर दावा जा रहा कि हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना ने भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना के पैर छुए। आइए जानते हैं क्या है इस वायरल तस्वीर का सच।

क्या हो रहा है दावा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 7 अक्टूबर 2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- "विश्व कप में भारत से हार के बाद स्मृति मंधाना के पैर छूतीं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना।" कई अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही दावे के साथ वायरल तस्वीर को शेयर किया है।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल:

वायरल दावे का सच जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड से सर्च किया, लेकिन इस दौरान हमें कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। पड़ताल के अगले चरण में हमने स्मृति मंधाना और फातिमा सना के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाले, लेकिन हमें वहां इस दावे से जुड़ी कोई भी पोस्ट नहीं मिली।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल के दौरान हमें ‘NDTV SPORTS’ की वेबसाइट पर 5 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। जिसके अनुसार, रविवार को कोलंबो में खेले गए महिला विश्व कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले की शुरुआत ठीक वैसे ही हुई, जैसी उम्मीद की जा रही थी, दोनों कप्तानों ने मैदान पर आपस में हाथ नहीं मिलाया।

टॉस के बाद भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने बिना पारंपरिक हैंडशेक किए सीधे मैच की शुरुआत की। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तानी टीम के सदस्यों से औपचारिक हैंडशेक से बचने की सलाह दी थी। मेल जोन्स ने टॉस की प्रक्रिया पूरी कराई, इस दौरान दोनों कप्तान एक-दूसरे से दूरी बनाए रखे हुए थीं।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

वायरल तस्वीर को ध्यान से जांचने पर हमें इसके एआई-जनरेटेड होने का शक हुआ। इसके बाद हमने इसे एआई डिटेक्शन टूल Sightengine पर स्कैन किया, जहां मिले परिणामों के अनुसार यह तस्वीर 99 प्रतिशत एआई जनरेटेड पाई गई।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

पड़ताल के अगले चरण में हमने वायरल तस्वीर को एक अन्य एआई डिटेक्शन टूल WASIT AI पर स्कैन किया, जहां प्राप्त परिणामों के अनुसार यह तस्वीर AI जनरेटेड पाई गई।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हुआ कि वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है। असलियत में पाकिस्तान टीम की कप्तान फातिमा सना ने भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के पैर नहीं छुए। लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Fact Check: प्रशांत किशोर ने कुशवाहा समाज को दी धमकी? जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

Fact Check: जेल से निकलते ही CM योगी के पास भागे-भागे पहुंचे आजम खान? जानें वायरल VIDEO का सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।