1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: भाजपा की जीत के बाद महिलाओं ने नहीं की शराब पार्टी, भ्रामक है वायरल वीडियो

Fact Check: भाजपा की जीत के बाद महिलाओं ने नहीं की शराब पार्टी, भ्रामक है वायरल वीडियो

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Dec 05, 2023 10:28 pm IST,  Updated : Dec 05, 2023 10:33 pm IST

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें महिलाएं एक समूह में खाना खा रही हैं और उनके आस-पास में शराब की बोतलें भी हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भाजपा के जश्न का है। हालांकि, हमारे फैक्ट चेक में ये दावा बिल्कुल भ्रामक पाया गया है।

फैक्ट चेक।
- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact Check: सोशल मीडिया पर हर रोज न जाने कितने फेक न्यूज वायरल होते रहते हैं। इन फेक न्यूज का शिकार न जाने कितने लोग होते हैं और इन फेक न्यूज को आगे भी शेयर करते हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv Fact Check। फेक न्यूज का ऐसा ही मामला सामने आया हाल ही में आए विधानसभा चुनावों के परिणाम से। एक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर के दावा किया जा रहा है कि भाजपा की जीत के बाद महिलाओं ने शराब पार्टी की है। हालांकि, हमारे फैक्ट चेक में ये दावा पूरी तरह भ्रामक पाया गया है। 

क्या हो रहा है दावा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें महिलाएं एक समूह में खाना खा रही हैं और उनके आस-पास में शराब की बोतलें भी हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये महिलाएं भाजपा के चुनाव जीतने की खुशी में शराब पार्टी कर रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पिंटू फौजदार नाम के यूजर ने लिखा- "चुनाव जीतने की खुशी में #बीजेपी वालों की पार्टियां शुरु बेटा बेटी सब एक समान.?" वहीं, अपर्णा अग्रवाल नाम की एक यूजर ने भी ऐसा ही दावा किया है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल

चूंकि ये मुद्दा चुनाव से जुड़ा था और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था तो हमने इस दावे की पड़ताल करने की ठानी। सबसे पहले हम गूगल ओपन सर्च पर गए और इस मुद्दे से जुड़े कीवर्ड्स की मदद से खबर को सर्च किया। हालांकि, हमें कहीं भी ऐसी खबर नहीं मिली जिसमें भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद शराब पार्टी की हो।

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

ऐसे खुली दावे की पोल

जब हमें कहीं भी इस मामले जुड़ी कोई खबर नहीं मिली तो हमने गूगल रिवर्स इमेज का सहारा लिया। ऐसा करते ही हमें Banjara Ashwitha नाम का यूट्यूब चैनल मिला जहां ठीक वायरल हो रहे दावे वाली वीडियो अपलोड की गई थी। जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो ये वीडियो चैनल पर 25 अक्टूबर 2023 को अपलोड किया गया था। जब हमने वीडियो को आगे सर्च किया तो हमें कहीं भी भाजपा का कोई झंडा भी दिखाई नहीं दिया। वीडियो के कैप्शन में लिखा था 'Dasara dawath'। सर्च करने पर ये भी पता लगा कि ये वीडियो तेलंगाना का है। बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत नहीं हुई है। वहीं, चुनाव के परिणाम भी बीते 3 दिसंबर को जारी हुए हैं। यहां देखें असली वीडियो

Fact Check में क्या निकला?

India Tv की ओर से किए गए फैक्ट चेक नमें सामने आया कि सोशल मीडिया पर भाजपा की शराब पार्टी के दावे के साथ शेयर किया जा रहा वीडियो पुराना और भ्रामक है। लोगों को इस वीडियो से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: वसुंधरा राजे ने निर्दलीय प्रत्याशी को नहीं दी जीत की अग्रिम बधाई, पुराना है वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें- Fact Check: विराट कोहली की बेटी की नहीं है ये फोटो, कुछ और ही निकली सच्चाई

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।