1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: FSSAI नहीं करवा रहा 'जश्न-ए-रोशनी' नाम का कोई भी इवेंट, जानें वायरल पोस्टर का सच

Fact Check: FSSAI नहीं करवा रहा 'जश्न-ए-रोशनी' नाम का कोई भी इवेंट, जानें वायरल पोस्टर का सच

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Nov 07, 2023 01:45 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 01:45 pm IST

सोशल मीडिया पर एक पोस्टर काफी शेयर हो रहा है। इस पोस्टर में बताया जा रहा है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) दिवाली के उपलक्ष्य में 9 नवंबर को 'जश्न-ए-रोशनी' नाम का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। आइए जानते हैं इस दावे की सच्चाई।

Fact Check- India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : SCREENSHOT

India Tv Fact Check: इंटरनेट और सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज भी कदम से कदम मिलाकर चलते हैं। इस पर फेक न्यूज तो मानों भर-भरकर वायरल होने लगते हैं। इन भ्रामक खबरों को इस तरीके के कंटेंट और तस्वीरों व वीडियो के माध्यम से पेश किया जाता है कि आम यूजर्स तुरंत ही इसे सच मान लेते हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India Tv Fact Check। फेक न्यूज का ताजा मामला आया है भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के बारे में। सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर कर के दावा किया जा रहा है कि FSSAI ने दिवाली के उपलक्ष्य में 9 नवंबर को 'जश्न-ए-रोशनी' नाम का कार्यक्रम आयोजित किया है। इस नाम को लेकर कई यूजर्स अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। आइए करते हैं इस वायरल दावे का फैक्ट चेक।

क्या हो रहा है दावा?

सोशल मीडिया पर FSSAI के नाम से 'जश्न-ए-रोशनी' नाम के इवेंट का मुद्दा गरमाया हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Nitin नाम के यूजर ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा है- "Modiji ने ऐसा काम किया जिसे दुनिया का कोई नेता नहीं कर सका! अब दिवाली का नाम बदलकर जश्न-ए-रोशनी कर दिया गया है। अब क्या दक्षिणपंथी इस कदम का बचाव करेंगे या इसकी निंदा करेंगे?" वहीं, एक अन्य यूजर Swathi Bellam ने लिखा है- "दिवाली जश्न ए रोशनी बन गई है। अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ बॉलीवुड हिंदू त्योहारों का उर्दुकरण करता है तो नहीं, अब भारत सरकार भी आधिकारिक तौर पर ऐसा कर रही है। कितनी शर्म की बात है।"

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

India Tv ने की पड़ताल

सोशल मीडिया पर FSSAI द्वारा जश्न-ए-रोशनी मनाने का पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है और इसे लेकर कई लोग भड़क भी उठे हैं। इसलिए सबसे पहले हमने इस वायरल पोस्टर की सच्चाई जानने के लिए FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट को खंगाला। हालांकि, हमें आधिकारिक वेबसाइट पर कहीं भी इस इवेंट की जानकारी या इसका पोस्टर नहीं मिला। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

FSSAI ने बता दी सच्चाई

वायरल दावे की जांच के लिए हमने अब हमने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर FSSAI की आईडी खोली। यहां हमें पता लग गया कि जश्न-ए-रोशनी कार्यक्रम के नाम से वायरल पोस्टर फेक है। FSSAI ने बयान जारी किया है कि सोशल मीडिया पर जश्न-ए-रोशनी नाम के कार्यक्रम का वायरल पोस्टर उन्होंने नहीं जारी किया है। FSSAI इस नाम से कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहा है, जैसा कि सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है। साथ ही FSSAI ने वेबसाइट पर भी इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। 

Fact Check
Image Source : SCREENSHOTफैक्ट चेक।

Fact Check में क्या निकला?

India Tv Fact Check में सामने आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर FSSAI द्वारा जश्न-ए-रोशनी नाम के कार्यक्रम आयोजित करवाने का पोस्टर फेक है। प्राधिकरण की ओर से ऐसा कोई भी कार्यक्रम नहीं आयोजित करवाया जा रहा है। लोगों को ऐसे दावों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। 

ये भी पढ़ें- Fact Check: AI क्रिएटेड है सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अयोध्या मेट्रो स्टेशन की तस्वीर, यहां जानें सच्चाई

ये भी पढ़ें- Fact Check: कांग्रेस विधायक ने मंच पर अपनी पत्नी को दी थी फ्लाइंग किस, गलत दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।