1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: हनुमान मंदिर में आरती के दौरान भक्ति में लीन दिखा बंदर? जानें वायरल वीडियो का क्या है सच

Fact Check: हनुमान मंदिर में आरती के दौरान भक्ति में लीन दिखा बंदर? जानें वायरल वीडियो का क्या है सच

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jan 13, 2026 11:28 am IST,  Updated : Jan 13, 2026 11:28 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'हनुमान मंदिर में आरती के दौरान एक बंदर भक्ति में लीन दिखा।'

फैक्ट चेक। - India TV Hindi
फैक्ट चेक। Image Source : INDIA TV

Fact Check: इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी भी बात को गलत दावे के साथ पेश करना बहुत ही आसान है। हालांकि इसका बहुत ज्यादा नुकसान भी होता है और ये खतरनाक है। फेक खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन्हीं फेक न्यूज से आपको सावधान करने के लिए हम लेकर आते हैं India TV फैक्ट चेक। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 'हनुमान मंदिर में आरती के दौरान एक बंदर भक्ति में लीन दिखा।'

क्या हो रहा है वायरल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि 'हनुमान मंदिर में आरती के दौरान एक बंदर भक्ति में लीन दिखा।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक यूजर ने अपनी पोस्ट में यह दावा किया है। इसके साथ ही यूजर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में हनुमान आरती के दौरान बंदर को ताली बजाते हुए भक्ति में लीन अवस्था में दिखाया गया है। यूजर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "इस वायरल वीडियो में हनुमान जी की आरती में एक बंदर भक्ति में लीन देखा गया है।"

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
Image Source : SCREENSHOTसोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

फैक्ट चेक

चूंकि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही थी, इसलिए हमने दावे की जांच करने का फैसला किया। वायरल वीडियो को ध्यान से देखा, तो इसमें हमें कई त्रुटियां नजर आईं, जिसके बाद हमें इसके एआई-जनरेटेड होने का संदेह हुआ। इसके बाद हमने वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल Hive Moderation पर स्कैन किया। टूल के अनुसार, यह वीडियो 97 प्रतिशत एआई-जनरेटेड निकला।

एआई टूल में एडिटेड निकला वायरल वीडियो।
Image Source : SCREENSHOTएआई टूल में एडिटेड निकला वायरल वीडियो।

फैक्ट चेक में क्या निकला?

India TV की ओर से किए गए फैक्ट चेक में सामने आया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट के साथ किया जा रहा दावा गलत है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को मंदिर में आरती के दौरान बंदर की भक्ति में लीनता से जोड़कर वायरल किया जा रहा था, जबकि हमारी पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो असली नहीं, AI जनरेटेड है। ऐसे में इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में वायरल हो रहा दावा गलत निकला। सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ इस पोस्ट को वायरल किया जा रहा था, इसलिए लोगों को ऐसी किसी भी पोस्ट से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। India TV के फैक्ट चेक में वायरल हो रही इस पोस्ट का दावा झूठा निकला।

यह भी पढ़ें-

Fact Check: क्या ईरान हिंसा में गिरफ्तार हुए 6 भारतीय नागरिक? ईरानी राजदूत ने किया खंडन

Fact Check: क्या आपको TRAI के नाम से मिला है नोटिस? तो हो जाएं सावधान; जाव लें सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।