आमिर खान से लेकर करीना कपूर तक, इन सितारों ने किया वोट
आमिर खान से लेकर करीना कपूर तक, इन सितारों ने किया वोट
सैफ अली खान और करीना कपूर, कियारा आडवाणी, रणबीर कपूर, रेखा, आमिर खान समेत कई मशहूर हस्तियां ने लोकसभा चुनाव 2024 में वोट किया है। बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Published : May 20, 2024 06:06 pm IST, Updated : May 20, 2024 06:06 pm IST
1/8Image Source : viral bhayani
सैफ अली खान और करीना कपूर, कियारा आडवाणी, रणबीर कपूर, रेखा, आमिर खान समेत कई मशहूर हस्तियां ने लोकसभा चुनाव 2024 में वोट किया। बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
2/8Image Source : viral bhayani
लोकसभा चुनाव 2024 में वोट देने के लिए कई मशहूर हस्तियों में रणबीर कपूर भी शामिल थे। एक वीडियो में उन्हें व्हाइट शर्ट और बैल्क पैंट पहने स्याही वाली उंगली दिखते हुए देखा गया।
3/8Image Source : Instagram
अनन्या पांडे भी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचीं। अभिनेता चंकी पांडे ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयक की है, जिसमें अनन्या और उनकी पत्नी भावना मतदान के बाद कार में बैठे नजर आ रहे हैं।
4/8Image Source : viral bhayani
अभिनेत्री रेखा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मुंबई में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट किया। उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ व्हाइट सलवार सूट पहना हुआ था।
5/8Image Source : Instagram
आमिर खान भी अपनी एक्स पत्नी किरण राव के साथ वोट करते दिखाई दिए। किरण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आमिर के साथ एक तस्वीर शेयर की और इसे #Justdoit के साथ कैप्शन दिया।
6/8Image Source : viral bhayani
करीना कपूर और सैफ अली खान मुंबई में साथ में वोट डालने के लिए एक साथ पहुंचे। उन्हें कार से बाहर निकलकर मतदान केंद्र में प्रवेश करते देखा गया। करीना ने डेनिम पैंट के साथ व्हाइट कुर्ता पहना था, जबकि सैफ क्रीम कलर के पठानी सूट में दिखाई दिए।
7/8Image Source : viral bhayani
कियारा आडवाणी वोट देने के बाद सभी से मतदान करने की अपील भी की। अपना वोट डालने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए पैपराजी के सामने पोज भी दिए।
8/8Image Source : viral bhayani
चुनाव में वोट डालने के लिए सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंचीं, जिनकी हाल ही में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित सीरीज 'हीरामंडी' को काफी सराहना मिली। एक्ट्रेस बूथ पर अपनी मां पूनम सिन्हा के दिखाई दी।