DDLJ Completes 27 years: शाहरुख खान-काजोल स्टारर DDLJ ने पूरे किए 27 साल, आज भी कायम है राज-सिमर का जादू
DDLJ Completes 27 years: शाहरुख खान-काजोल स्टारर DDLJ ने पूरे किए 27 साल, आज भी कायम है राज-सिमर का जादू
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका करिश्मा बॉक्स ऑफिस पर साल दर साल बीत जाने के बाद भी ज्यों का त्यों बना रहता है। इन्हीं में से एक फिल्म है 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जिसने आज 27 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
Published : Oct 20, 2022 08:45 pm IST, Updated : Oct 20, 2022 08:45 pm IST
1/6Image Source : INSTA/globalstar.srk /cbazaar
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका करिश्मा बॉक्स ऑफिस पर साल दर साल बीत जाने के बाद भी ज्यों का त्यों बना रहता है। इन्हीं में से एक फिल्म है 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जिसने आज 27 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
2/6Image Source : insta/ bombaybasanti
साल 1995 में रिलीज हुई यशराज चोपड़ा की इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थे। यह फिल्म आज के दिन 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।
3/6Image Source : instagram/ bombaybasanti
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज का किरदार शाहरुख खान और सिमरन का किरदार काजोल ने निभाया था। इसमें सिमरन के पिता की भूमिका में अमरीश पुरी नजर आए थे।
4/6Image Source : instagram/ srkkajol_ddlj_love
यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी और आज भी मुंबई के मराठा मंदिर में इस फिल्म का शो दिखाया जाता है।
5/6Image Source : instagram/ srkkajol_ddlj_love
शाहरुख और काजोल ने राज और सिमरन का रोल प्ले कर स्क्रीन पर ऐसा जादू बिखेरा, जिसकी गिरफ्त में आज भी सिनेप्रेमी कैद हैं।
6/6Image Source : instagram
अमरीश पुरी का डायलॉग.. 'जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी' आज भी लोगों की जुबां पर आ ही जाता है।