बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को हाल ही में मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है कि वो शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा रवाना हुई हैं।
दीपिका पादुकोण लाइट ग्रीन कलर की ड्रेस में एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट कलर के स्नीकर्स कैरी किए। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का बैग भी लिया था। दीपिका ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए चेहरे को सफेद रंग के मास्क से ढका हुआ था।
बता दें कि शकुन बत्रा की आगामी फिल्म में दीपिका पादुकोण को शामिल होने की घोषणा जब से की गई है तब से उनके प्रशंसक उनके किरदार के बारे में जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, दीपिका ने हाल ही में अपने किरदार के लिए तैयारी करने के रूप में योग सीखना शुरू कर दिया था। यह फिल्म के लिए उनकी तैयारी का एक हिस्सा है। हालांकि उनके किरदार के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
आगामी प्रॉजेक्ट्स की बात करे तो, दीपिका के पास शकुन की अगली फिल्म के साथ-साथ 'इंटर्न' का रीमेक और प्रभास के साथ एक फिल्म है जो नाग अश्विन द्वारा निर्देशित एक पैन इंडिया बहुभाषी प्रॉजेक्ट है और साथ ही, वह एक अन्य फिल्म 'द्रौपदी' में भी नजर आएंगी।
दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ 83 फिल्म में भी दिखाई देंगी, जो कोरोना वायरस की वजह से अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।