1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बॉलीवुड
  4. ये हैं बॉलीवुड की 7 सबसे कमाऊ फिल्में, 8 सालों से ये एक मूवी है बॉक्स ऑफिस किंग, इसके आगे नहीं टिकता कोई

ये हैं बॉलीवुड की 7 सबसे कमाऊ फिल्में, 8 सालों से ये एक मूवी है बॉक्स ऑफिस किंग, इसके आगे नहीं टिकता कोई

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Oct 25, 2024 10:04 pm IST,  Updated : Oct 25, 2024 10:04 pm IST
सिनेमा के क्षेत्र में फिल्मों की सफलता के दो ही पैमाने हैं, पहला उसकी बॉक्स ऑफिस कमाई और दूसरा क्रिटिक्स का रिस्पॉन्स। आज हम आपको बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल करने वाली फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनकी बंपर कमाई ने लोगों का ध्यान खींचा। इन फिल्मों की लिस्ट में साउथ सिनेमा की कई फिल्में हैं। वहीं बॉलीवुड के सिर्फ दो सितारों की फिल्में टॉप 7 की लिस्ट में जगह बना पाई हैं। ये आंकड़े सैक्निल्क के आधार पर हैं और इस लिस्ट में आपको इनके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
1/8 Image Source : Instagram

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898AD' का भी नाम है। इस फिल्म को लिस्ट में 7वां स्थान मिला है। फिल्म को क्रिटिक्स का तो मिला जुला रिस्पॉन्स मिला लेकिन दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई, यही वजह रही कि इसने ताबड़तोड़ कमाई की। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1042.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
2/8 Image Source : Instagram

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' भी बीते साल 2023 में ही रिलीज हुई। इस फिल्म को भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्म भी शामिल है। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस कमाई के आंकड़े पर नजर डालें तो इस फिल्म ने 1055 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में थे।
3/8 Image Source : Instagram

सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर शाहरुख खान की फिल्म है। ये फिल्म साल 2023 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस फिल्म ने भी तगड़ी कमाई की। भारत के अलावा दुनियाभर में भी इसको अच्छी सफलता मिली। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1160 करोड़ रुपये रहा।
4/8 Image Source : Instagram

'केजीएफ चैप्टर 2' लोगों को काफी पसंद आई थी। साल 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म का लोगों को काफी इंतजार था। कन्नड़ सुपरस्टार यश की एक्टिंग ने समा बांध दिया था। ये फिल्म कमाई के मामले में भी काफी दमदार निकली और 1215 करोड़ रुपये की कमाई की। अब जल्द ही इसके तीसरे पार्ट की लोगों को उम्मीद है।
5/8 Image Source : Instagram

एसएस राजामौली की 'बाहुबली' के बाद 'आरआरआर' भी मेगा हिट रही। इस फिल्म की तूती को ऑस्कर में भी बोलीष इस फिल्म ने भी बंपर कमाई की। रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1230 करोड़ रुपये कमाए और सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है। इस फिल्म को साल 2022 में रिलीज किया गया था।
6/8 Image Source : Instagram

पहली पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली' ने अच्छे खासे रिकॉर्ड ब्रेक किए। फिल्म में प्रभास को काफी पसंद किया गया और इसी फिल्म से वो देशभर में पहचाने जाने लगे। फिर साल 2017 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन' आया जिसने कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। इस फिल्म की दुनियाभर में कमाई 1788 करोड़ रही है।
7/8 Image Source : Instagram

साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' आज तक की सबसे कमाऊ फिल्म है। इसका रिकॉर्ड तोड़ पाना कोई आसान बात नहीं है। आमिर खान, फातिमा सना शेख, साक्षी तंवर और जायरा वसीम जैसे कलाकारों की इस फिल्म ने देश ही नहीं विदेश में भी बंपर कमाई की थी। फिलम की कुल कमाई 2070.3 करोड़ रुपये रही है।
8/8 Image Source : Instagram

Advertisement