बॉलीवुड की दीवा करीना कपूर ने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अपनी पिंक कलर की लिपस्टिक को लेकर उनका कैप्शन भी मजेदार है। वहीं, तारा सुतारिया वेकेशन मोड में हैं। इंस्टाग्राम पर हर दिन अपनी तस्वीर शेयर कर रही हैं।
हिना खान ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल और अपनी फैमिली के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई फोटोज शेयर की हैं।
करीना कपूर ने पिंक कलर की लिपस्टिक लगाए हुए अपनी सेल्फी शेयर की और कैप्शन में लिखा- पिंक इन पालमपुर।
तारा सुतारिया इन दिनों वेकेशन मोड में हैं। उन्होंने मसूरी से अपनी नई फोटो शेयर की है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है।
नोरा फतेही ने अपनी फोटो शेयर की है और लिखा है कि मुझे बीच (समुंदर के किनारे) पर ले चलो, जहां से मैं बिलॉन्ग करती हूं।
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हाल ही में heelein toot gayi गाने में नज़र आई थीं। उन्होंने सोमवार को शूटिंग के दौरान की फोटो शेयर की है।