Published : Oct 29, 2022 01:41 pm IST, Updated : Oct 29, 2022 01:41 pm IST
1/7Image Source : INSTAGRAM
कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फोन भूत' के प्रमोशन में जुटी हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री ने भूतनी का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
2/7Image Source : INSTAGRAM
कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह गुलाबी साड़ी में नजर आ रही हैं।
3/7Image Source : INSTAGRAM
साड़ी के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए कैटरीना का स्वैग देखने लायक है। उनकी ये तस्वीरें फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।
4/7Image Source : INSTAGRAM
कैटरीना ने गुलाबी साड़ी के साथ अपने बालों को खुला रखा हुआ। तस्वीर में उनकी प्यारी सी स्माइल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
5/7Image Source : INSTAGRAM
फिल्म 'फोन भूत' में कैटरीना के साथ ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आएंगे। फिल्म 4 नवंबर को रिलीज हो रही है। 'फोन भूत' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।
6/7Image Source : INSTAGRAM
कैटरीना का साड़ी प्यार उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिलता रहता है। अभिनेत्री कई बार साड़ी में अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।
7/7Image Source : INSTAGRAM
कैटरीना ने हाल ही में पति विक्की कौशल के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखा था। इस दिन वह लाल साड़ी में बेहद ही सुंदर लग रही थी।