भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। लता मंगेशकर ने भले ही आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन संगीत जगत में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। लता दीदी ने अपनी आवाज से न सिर्फ देश बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई थी। देखिए लता मंगेशकर की सेलेब्स के साथ अनदेखी तस्वीरें।
अमिताभ बच्चन के साथ लता मंगेशकर यह तस्वीर उनके 82वें जन्मदिन की है।
एक तस्वीर में दो बेहतरीन गायिका। इस तस्वीर में श्रेया घोषाल और लता मंगेशकर दोनों ही बेहद प्यारी लग रही हैं।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर और दिलीप कुमार की यह तस्वीर अभिनेता के अस्पताल से लौटने के बाद ली गई थी। उस समय अस्पताल में उनका किडनी की समस्या का इलाज चल रहा था।
इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में लता मंगेशकर, सुनील दत्त के साथ बैठे नजर आ रही हैं।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने श्रद्धा कपूर को एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया।
इस तस्वीर में कॉमेडियन कपिल शर्मा और लता मंगेशकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
लता मंगेशकर कि यह तस्वीर तब की है जब आमिर खान को आरएसएस प्रमुख से दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार मिला था।
सोनू निगम लता मंगेशकर के बड़े फैन हैं और उन्होंने कई इंटरव्यू में इस बारे में बात की है।