अभिनय से ज्यादा रियलिटी शोज में नाम कमा चुकीं नेहा धूपिया आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा ने अभिनय से पहले मॉडलिंग की दुनिया में हाथ आजमाया था। यहां तक कि साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम किया था। इसी साल नेहा ने भारत का मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व भी किया। इसके बाद नेहा ने फिल्म इंड्स्ट्री की ओर रुख किया। नेहा को सिनेमाजगत में 17 साल हो गए हैं। फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स से लेकर अब तक नेहा धूपिया के लुक में काफी बदलाव आया है। नेहा अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश हो गई हैं। नेहा के जन्मदिन पर देखिए उनके लुक की बदलती हुई तस्वीरें...
नेहा की ये तस्वीर उस वक्त की है जब उन्होंने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। इन तस्वीरों में नेहा अब के लुक से काफी अलग लग रही हैं।
फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद नेहा ने फिल्मी दुनिया का रुख किया। साल 2003 में आई 'कयामत: सिटी अंडर थ्रेट' नेहा का डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में नेहा के अलावा अजय देवगन मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म में नेहा काफी अलग लग रही है्ं।
इन फिल्मों के अलावा नेहा 'क्या कूल हैं हम', 'शूटआउट एट वडाला', 'दस कहानियां', 'सिंग इज किंग' में नजर आईं। हालांकि नेहा का अभिनय लोगों को कुछ खास रास नहीं आया। इसके बाद नेहा कई रियलिटी शोज में नजर आईं। इन शोज में नेहा को फिल्मों से ज्यादा सफलता मिली। नेहा का पहला रियलिटी शोज 'कॉमेडी सर्कस' था।
रियलिटी शोज में नेहा का सबसे मशहूर शो एमटीवी रोडीज हैं। इस शो से नेहा कई साल से जुड़ी हुई हैं। शो में बतौर जज नेहा नजर आईं। वहीं उनके लुक में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला। नेहा धूपिया के इस रफ एंड टफ लुक को लोगों ने खूब सराहा।
नेहा एक अपना शो भी होस्ट कर रही हैं। इस शो का नाम 'नो फिल्टर विद नेहा' है। इस शो में कई सेलिब्रिटी सितारे आ चुके हैं। जिसके जरिए नेहा उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़ी कई बातें करती दिखाई दीं। इन सभी तस्वीरों से इतना तो साफ है कि बदलते वक्त के साथ नेहा के लुक में काफी बदलाव आया है। साथ ही वो अब पहले की तस्वीरों की तुलना में अब ज्यादा स्टाइलिश हो गई हैं।