Published : Sep 04, 2026 05:09 pm IST, Updated : Sep 04, 2026 05:09 pm IST
1/5Image Source : magnific
गर्मी हो या फिर बरसात इस मौसम में कॉकरोचों का आतंक बढ़ जाता है। ऐसे में लोग इसे भगाने के लिए तरह तरह के उपाय ढूंढते रहते हैं।
2/5Image Source : magnific
ऐसे में अगर आप भी कॉकरोचों को भगाने के लिए उपाय ढूंढ रहे हैं तो कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपूर की तेज सुगंध कॉकरोच के श्वसन तंत्र को प्रभावित करती है, जिससे वे उस जगह से तुरंत भाग खड़े होते हैं।
3/5Image Source : magnific
कपूर को अच्छी तरह से पीसकर पाउडर बना लें। अब एक गिलास गुनगुने पानी में कपूर का पाउडर और लौंग मिला दें। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि कपूर और लौंग का रस पानी में पूरी तरह घुल जाए।
4/5Image Source : magnific
इस मिश्रण को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें। रात के समय रसोई के सिंक, नाली के पास, अलमारियों के कोनों, गैस स्टोव के पीछे और डस्टबिन के आसपास इस स्प्रे का छिड़काव करें। कॉकरोच अक्सर अंधेरे और नमी वाले स्थानों पर ही आते हैं।
5/5Image Source : magnific
जिन जगहों पर पानी का स्प्रे करना मुमकिन न हो वहां कपूर की गोलियों को किसी पतले कपड़े में बांधकर या पोटली बनाकर रख दें। इसकी गंध पर कॉकरोच भाग जाएंगे।