मेहंदी और संगीत सेरेमनी के बाद साउथ स्टार नितिन रेड्डू ने अपनी गर्लफ्रेंड शालिनी कंदुकरी संग शादी कर ली है। हैदराबाद में 26 जुलाई को शाम 8.30 बजे दोनों का विवाह संपन्न हुआ। लॉकडाउन के नियमों का ध्यान रखते हुए वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। नितिन और शालिनी की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ये जोड़ा साथ में बेहद खूबसूरत लग रहा था और फैंस इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
शादी में नितिन ने लाल रंग की शेरवानी पहनी। वहीं शालिनी साउथ इंडियन लुक में दुल्हन अवतार में बेहद खूबसूरत लगीं।
नितिन और शालिनी 16 अप्रैल को दुबई में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से उन्होंने शादी की डेट आगे खिसका दी।
नितिन और शालिनी पिछले आठ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शालिनी ने लंदन से एमबीए की पढ़ाई की है।
नितिन साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर सुधाकर रेड्डी के बेटे हैं। वो शादी के बाद जल्द ही अपकमिंग मूवी रंग दे की शूटिंग शुरू करेंगे।