तेलुगू सुपरस्टार राणा दग्गूबटी ने कल मिहिका बजाज संग अपने रिश्ते का ऐलान किया और हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। सोनम कपूर और उनकी बहन रिया कपूर ने भी मिहिका को बधाई दी है।
मिहिका बजाज, अनिल कपूर के परिवार की करीबी हैं और सोनम कपूर और रिया की दोस्त भी हैं।
सोनम ने मिहिका को इंगेजमेंट के लिए बधाई देते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- बधाई, मेरी प्यारी बेबी मिहिका। मैं तुम्हें प्यार करती हूं डॉल। तुमको सबसे अच्छी चीज़ें मिलें। राणा, बेहतर है, आप उसे ख़ुश रखें। दोनों को प्यार। परिवार में स्वागत है राणा।
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने भी मिहिका को मुबारकबाद दी है। रिया ने लिखा है- क्वारंटाइन की बेस्ट न्यूज़। बेबी मिहिका ऐसे अंधकारमय समय में तुम्हें बधाई। तुम्हें अपनी रोशनी मिल गयी। राणा डग्गुबाती कितने खुशकिस्मत हैं।
मिहिका बजाज बिजनेसवूमन हैं, जो हैदराबाद में ही बिजनेस करती हैं। मिहिका की इवेंट मैनेजमेंट और डेकोर कम्पनी है, जिसका नाम डियू ड्रॉप डिज़ाइन स्टूडियो है।
मिहिका ने लंदन की चेल्सा यूनिवर्सिटी से आर्ट और डिज़ाइन में एमए किया है।
मिहिका सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में भी शामिल हुी थीं। मिहिका ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करके सोनम को बधाई भी दी थी।