Published : Jun 14, 2024 11:26 am IST, Updated : Jun 14, 2024 11:26 am IST
1/8Image Source : Instagram
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं। 14 जून 2020 को जब उनके निधन की खबर आई तो हर किसी के लिए ये हिला देने वाला पल था। सुशांत बॉलीवुड का वो नायाब हीरा थे, जिन्होंने बेहद कम समय में लोगों के दिलों में वो खास जगह बना ली थी। सुशांत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सुशांत ने अपने पैशन के लिए इंजीनियरिंग छोड़ दी और थियेटर का रूख कर लिया। बैकग्राउड डांसर के तौर पर काम किया, खूब स्ट्रगल देखे, पहले टीवी और फिर फिल्मों में लीड रोल निभाने का मौका मिला, तो पूरे जुनून के साथ काम किया। सुशांत ने अपने करियर में 12 फिल्मों में काम किया। आज हम आपको उनके कुछ ऐसे डायलॉग्स बताएंगे, जिनमें से कुछ को सुनने के बाद आपके आंसू आ जाएंगे तो कुछ आपको अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
2/8Image Source : Instagram
'सोन चिड़िया' - 'गैंग से तो भाग लूंगा वकील, अपने आप से कैसे भागूंगा'
3/8Image Source : Instagram
'पीके'- 'जिस महफिल ने ठुकराया हमको, क्यों उस महफिल को याद करें, आगे लम्हा बुला रहा, आओ उसके साथ चलें'
4/8Image Source : Instagram
'राबता' - 'अगर रोजे नहीं रखे तो फिर ईद का क्या मजा'।
5/8Image Source : Instagram
'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' - 'तुम्हारा रिजल्ट डिसाइड नहीं करता है कि तुम लूजर हो कि नहीं, तुम्हारी कोशिश डिसाइड करती है।'
6/8Image Source : Instagram
'छिछोरे' - 'सक्सेस के बाद का प्लान सबके पास है लेकिन अगर गलती से फेल हो गए तो फेलियर से कैसे डील करना है इसकी कोई बात ही नहीं करना चाहता'।
7/8Image Source : Instagram
'दिल बेचारा' - 'जन्म कब लेना है और मरना कब है ये हम डिसाइड नहीं कर सकते लेकिन कैसे जीना है वो हम डिसाइड कर सकते हैं।'
8/8Image Source : Instagram
'छिछोरे' - 'हम हार जीत, सक्सेस फेलियर में इतना उलझ गए है कि ज़िन्दगी जीना भूल गए है। ज़िन्दगी में अगर कुछ सबसे ज़्यादा जरुरी है तो वो है खुद जिंदगी'।