Published : Dec 21, 2025 10:49 pm IST, Updated : Dec 21, 2025 10:52 pm IST
1/5Image Source : GMR
उत्तर भारत में जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे कोहरे का कहर भी गहराता जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली भी इन दिनों घने कोहरे की चपेट में है। सुबह और शाम हो रहा घना कोहरा दिल्ली की चमक को ढक दे रहा है। घने कोहरे की वजह से रोजाना सैकड़ों फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट हो रही हैं, जिसकी वजह से हजारों यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज भी घने कोहरे की वजह से 100 से ज्यादा फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा।
2/5Image Source : PTI
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को 110 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया। घने कोहरे की वजह खराब हुई विजिबिलिटी के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा। इतना ही नहीं, आज घने कोहरे की वजह से खराब हुई विजिबिलिटी के कारण 370 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट भी हुईं।
3/5Image Source : GMR
दिल्ली एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने वाली 51 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबकि दिल्ली में लैंड करने वाली 59 फ्लाइट्स को भी कैंसिल कर दिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम’ से मिली लेटेस्ट डिटेल्स के अनुसार, 370 से ज्यादा फ्लाइट्स लेट हुईं और एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के डिपार्चर में औसतन 26 मिनट की देरी हुई।
4/5Image Source : GMR
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑपरेटर DIAL (दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) ने रविवार शाम को एक पोस्ट में कहा कि फ्लाइट्स ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी है। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, इंदिरा गांधी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करता है, जो देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और आमतौर पर रोजाना लगभग 1300 फ्लाइट्स को मैनेज करता है। घने कोहरे के कारण पिछले कई दिनों से दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन्स में दिक्कतें आ रही हैं।
5/5Image Source : PTI
इंडिगो ने रविवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दिल्ली और उत्तरी भारत के दूसरे हिस्सों में सुबह-सुबह कोहरे के कारण यात्रियों को संभावित देरी और शेड्यूल में बदलाव की चेतावनी दी थी। एयर इंडिया ने भी दिल्ली और उत्तरी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे के कारण पूरे नेटवर्क में संभावित रुकावटों के बारे में यात्रियों को सावधान किया। एयरलाइन ने कहा कि उसने असुविधा को कम करने के लिए पहले से कदम उठाए हैं।