Rajkummar Rao ने खरीदी 3 करोड़ की ये लग्जरी कार, गाड़ी के अंदर मिलता है प्राइवेट जेट जैसा फील; देखें शानदार Photos
Rajkummar Rao ने खरीदी 3 करोड़ की ये लग्जरी कार, गाड़ी के अंदर मिलता है प्राइवेट जेट जैसा फील; देखें शानदार Photos
अभिनेता राजकुमार राव ने अपने गैराज में जो नई कार जोड़ी है, वो किसी चलता-फिरता प्राइवेट जेट से कम नहीं। उन्होंने करीब 3 करोड़ रुपये की Lexus LM350h Ultra Luxury MPV खरीदी है, जो अब बॉलीवुड सेलेब्स की नई फेवरेट बन चुकी है।
Published : Oct 15, 2025 05:29 pm IST, Updated : Oct 15, 2025 05:29 pm IST
1/5Image Source : Official website
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी पसंद सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि लग्जरी गाड़ियों के मामले में भी उनका क्लास सबसे अलग है। हाल ही में एक्टर ने अपने गैराज में जो नई कार जोड़ी है, वो किसी चलता-फिरता प्राइवेट जेट से कम नहीं। राजकुमार ने करीब 3 करोड़ रुपये की Lexus LM350h Ultra Luxury MPV खरीदी है, जो अब बॉलीवुड सेलेब्स की नई फेवरेट बन चुकी है।
2/5Image Source : Official website
सोशल मीडिया पर उनकी नई कार के साथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपनी नई Lexus LM350h के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कार का सोनिक टाइटेनियम कलर वेरिएंट चुना है। इसके अलावा यह मॉडल सोनिक एगेट, ग्रेफाइट ब्लैक और सोनिक क्वार्ट्जकलर ऑप्शंस में भी उपलब्ध है। इसके अलावा, यह कार 2 वेरिएंट में आती है- 350h 7 STR VIP (कीमत 2.15 करोड़ एक्स-शोरूम) और 350h 4 STR Ultra Luxury (कीमत 2.70 करोड़ एक्स-शोरूम)। राजकुमार राव ने जो कार खरीदी है, वो ऑन-रोड 3 करोड़ रुपये के ऊपर आती है।
3/5Image Source : Official website
इस सुपर लग्जरी MPV की खास बात इसका शानदार इंटीरियर है, जो अंदर से किसी प्राइवेट जेट जैसा एहसास देता है। राजकुमार राव ने इस गाड़ी का चार-सीटर वर्जन खरीदा है, जिसमें पीछे की ओर दो कैप्टन चेयर्स लगी हैं। ये सीटें एयरलाइन स्टाइल रिक्लाइनर हैं, जिनमें हीटेड आर्मरेस्ट और ऑटोमेटिक ओट्टोमैन जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
4/5Image Source : Official website
गाड़ी के अंदर मौजूद 48 इंच का मेगा टीवी स्क्रीन, 23 स्पीकर वाला प्रीमियम साउंड सिस्टम, फोल्डेबल टेबल, वायरलेस फोन चार्जर, रेफ्रिजरेटर, रियर ग्लव कम्पार्टमेंट और डिजिटल रियर व्यू मिरर जैसी लग्जरी सुविधाएं किसी बिजनेस क्लास फ्लाइट की याद दिलाती हैं। इतना ही नहीं, इसमें डिम्मेबल ग्लास पैनल वाली रूफ दी गई है, जिसे एक बटन दबाते ही ट्रांसपेरेंट या ओपेक बनाया जा सकता है।
5/5Image Source : Official website
सेफ्टी फीचर्स के मामले में भी Lexus LM350h किसी से कम नहीं है। यह कार Lexus Safety System+ 3 से लैस है, जिसमें शामिल हैं- डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर अलर्ट विद स्टीयरिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, ऑटोमैटिक हाई बीम्स और सेफ एग्जिट असिस्ट जैसे एडवांस्ड फीचर्स। गाड़ी के हुड के नीचे 2.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन मौजूद है, जो 190 बीएचपी पावर और 240 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। यह लक्जरी MPV सिर्फ 8.7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 190 किमी/घंटा तक जाती है।