UPI से गलत अकाउंट में भेज दिया पैसा? घबराइए नहीं! बस 5 मिनट में ऐसे करें रिकवरी, जान लें पूरा प्रोसेस
UPI से गलत अकाउंट में भेज दिया पैसा? घबराइए नहीं! बस 5 मिनट में ऐसे करें रिकवरी, जान लें पूरा प्रोसेस
किराने की दुकान से लेकर बड़े बिल तक, एक क्लिक में पैसा ट्रांसफर हो जाता है। लेकिन इसी तेजी में कई बार एक छोटी-सी गलती भारी पड़ जाती है गलत UPI ID या नंबर पर पैसा चला जाना। ऐसे में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और मान लेते हैं कि अब रकम वापस नहीं मिलेगी।
Published : Dec 26, 2025 02:11 pm IST, Updated : Dec 26, 2025 02:11 pm IST
1/6Image Source : Canva
डिजिटल पेमेंट के दौर में UPI हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। किराने की दुकान से लेकर बड़े बिल तक, एक क्लिक में पैसा ट्रांसफर हो जाता है। लेकिन इसी तेजी में कई बार एक छोटी-सी गलती भारी पड़ जाती है गलत UPI ID या नंबर पर पैसा चला जाना। ऐसे में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और मान लेते हैं कि अब रकम वापस नहीं मिलेगी। लेकिन अगर आपने सही तरीके और समय पर कदम उठाया, तो गलत अकाउंट में भेजा गया UPI पैसा बिना किसी कानूनी झंझट के वापस मिल सकता है।
2/6Image Source : Canva
जैसे ही आपको पता चले कि पैसा गलत अकाउंट में चला गया है, सबसे पहले ट्रांजैक्शन की रसीद (receipt) सुरक्षित कर लें। इसमें Transaction ID, UTR नंबर, तारीख और रकम जैसी जानकारी होती है। यही जानकारी आगे आपकी सबसे बड़ी मदद करेगी।
3/6Image Source : Official website
इसके बाद जिस UPI ऐप से आपने पेमेंट किया है (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM) उसके कस्टमर सपोर्ट से तुरंत संपर्क करें। कॉल या ऐप के हेल्प सेक्शन में जाकर बताएं कि पेमेंट गलती से गलत अकाउंट में चला गया है। आपको पूरी ट्रांजैक्शन डिटेल शेयर करनी होगी, ताकि वे मामले को जल्दी वेरिफाई कर सकें।
4/6Image Source : Canva
वेरिफिकेशन के बाद क्या होता है?
जब ऐप की सपोर्ट टीम आपकी शिकायत को सही पाती है, तो वे इस केस को NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) के पास भेजते हैं। NPCI UPI सिस्टम को मैनेज करने वाली संस्था है। अगर गलती वास्तविक पाई जाती है, तो रिसीवर बैंक से संपर्क कर रिवर्सल प्रोसेस शुरू किया जाता है।
5/6Image Source : Official website
अगर आपकी बैंक या ऐप से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो आप खुद NPCI के पास शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Dispute Redressal Mechanism में शिकायत दर्ज करनी होती है। यहां आपको ट्रांजैक्शन ID, UTR, रकम, भेजने वाले और पाने वाले की UPI ID जैसी जानकारी भरनी होती है।
6/6Image Source : canva
शिकायत दर्ज होने के बाद NPCI संबंधित बैंक से जानकारी लेकर मामले की जांच करता है। अगर यह साबित होता है कि ट्रांजैक्शन वाकई गलती से हुआ था, तो बैंक को पैसा लौटाने के निर्देश दिए जाते हैं।