Tata की जबरदस्त तैयारी! Punch फेसलिफ्ट से लेकर Sierra तक, जल्द लॉन्च होंगी 4 नई SUV
Tata की जबरदस्त तैयारी! Punch फेसलिफ्ट से लेकर Sierra तक, जल्द लॉन्च होंगी 4 नई SUV
भारतीय कार बाजार एक बार फिर गर्म होने वाला है और इसका श्रेय जाएगा टाटा मोटर्स को। देश की दिग्गज ऑटो कंपनी अगले कुछ महीनों में एक नहीं बल्कि चार नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है।
Published : Oct 12, 2025 10:41 pm IST, Updated : Oct 12, 2025 10:42 pm IST
1/5Image Source : Official website
भारतीय कार बाजार एक बार फिर गर्म होने वाला है और इसका श्रेय जाएगा टाटा मोटर्स को। देश की दिग्गज ऑटो कंपनी अगले कुछ महीनों में एक नहीं बल्कि चार नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। इनमें सबसे ज्यादा बिकने वाली टाटा पंच का फेसलिफ्ट मॉडल, हैरियर और सफारी के पेट्रोल वर्जन और कंपनी की आइकॉनिक सिएरा की वापसी शामिल है। यानी आने वाले हफ्तों में SUV प्रेमियों के लिए टाटा की ओर से मिलने वाला सरप्राइज किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
2/5Image Source : Official website
टाटा की सबसे पॉपुलर कार पंच को कंपनी अगले महीने नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। फेसलिफ्ट मॉडल में नया बंपर डिजाइन, अपडेटेड हेडलाइट्स और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इंटीरियर की बात करें तो इसमें रोशनी वाला टाटा लोगो, दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी लग्जरी खूबियां जोड़ी जाएंगी। हालांकि इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन डिजाइन और फीचर्स इसे और आकर्षक बनाएंगे।
3/5Image Source : Official website
टाटा अपनी मिड-साइज SUV हैरियर को जल्द ही 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ पेश करेगी। यह वही इंजन है जो नई सिएरा में भी मिलेगा। 168hp की पावर और 280Nm टॉर्क वाली यह SUV मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आएगी। दिसंबर में लॉन्च होने वाली यह गाड़ी मौजूदा डीजल वर्जन से काफी सस्ती होने की उम्मीद है।
4/5Image Source : Official website
हैरियर की तरह ही सफारी को भी दिसंबर में पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन वाली यह SUV 7-सीटर फैमिली कार सेगमेंट में हुंडई अल्काजार जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। नए इंजन से इसकी शुरुआती कीमत भी घटेगी, जिससे यह ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच पाएगी।
5/5Image Source : Official website
टाटा अपनी आइकॉनिक सिएरा को दो दशक बाद एक नए अवतार में पेश करने जा रही है। यह 5-डोर SUV दमदार, चौकोर डिजाइन और फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर के साथ लॉन्च होगी। इसमें फोर-सीटर लाउंज वर्जन और फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी इसे नवंबर में लॉन्च कर सकती है, जबकि इसका इलेक्ट्रिक वर्जन Sierra.ev अगले साल जनवरी में आ सकता है।