बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस और बेहतरीन लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रही हैं। एक बार फिर उनका ट्रेडिशनल अवतार सोशल मीडिया में छा गया है।
मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर तरुण तहलानी के कलेक्शन से येलो कलर का लहंगा पहना।
मलाइका ने खूबसूरत येलो कलर का लहंगा पहना। जिसमें व्हाइट कलर के धागों से बेहतरीन एंब्राइडी की गई है। इसके साथ ही दुपट्टा ब्लाउज में पिन किया हुआ है।
मलाइका ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, मेट लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन रखा हुआ है। ज्लैवरी की बात करें तो मलाइका ने खूबसूरत चोकर के साथ गणपति डिजाइन का नेकपीस पहना।
हाल ही में एक्ट्रेस कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। हालांकि कोरोना से ठीक होने के बाद वह वापस अपने जबरदस्त अंदाज में लौटती हुई दिखाई दी हैं। कोविड पॉजिटिव होने के कारण मलाइका ने कुछ दिनों के लिए इंडियाज बेस्ट डांसर को अलविदा कह दिया था।