Published : Apr 28, 2026 08:38 pm IST, Updated : Apr 28, 2026 08:38 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@madmantena
आमिर खान स्टारर 'गजनी' के प्रोड्यूसर और मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता के एक्स हसबैंड मधु मंटेना के लिए ये साल काफी खास रहा। 21 मार्च को मधु मंटेना की जिंदगी में एक नई खुशी ने दस्तक दी। उन्होंने और उनकी पत्नी इरा त्रिवेदी ने अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया।
2/7Image Source : Instagram/@madmantena
अब बेटे के जन्म के एक महीने बीत जाने के बाद मधु मंटेना ने बेटे की पहली झलक साझा की है। फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी इरा त्रिवेदी और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं और इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है।
3/7Image Source : Instagram/@madmantena
मधु मंटेना ने इंस्टाग्राम पर इरा के साथ अपने नन्हे राजकुमार की फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने बेटे का नाम रिवील किया है। इस फोटो में मधु मंटेना सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं और इरा लाल साड़ी में सजी-संवरी खड़ी हैं। इरा की गोद में उनका बेटा है, जबकि मधु मंटेना के हाथ में उनका पेट डॉग है।
4/7Image Source : Instagram/@madmantena
मधु मंटेना ने फोटो शेयर करते हुए बेटे का नाम बताया। उन्होंने लिखा- 'नील चैतन्य मंटेना का स्वागत है।' सबसे खास बात ये है कि मधु मंटेना के बेटे का नाम श्रीकृष्ण और महादेव से प्रेरित है। पोस्ट में मधु मंटेना ने आगे लिखा- 'एक नाम जो कृष्ण का नील और महादेव की शांति समेटे है।'
5/7Image Source : Instagram/@madmantena
मधु मंटेना ने पोस्ट में आगे लिखा- 'बेबी नील के लिए मैंने गर्भ से ही गर्भसंस्कार शुरू करके हमारे वेदों में बताए गए सभी संस्कारों का पालन किया। 11वें दिन उसका नामकरण संस्कार हुआ। हमारा परिवार आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद की कामना करता है।'
6/7Image Source : Instagram/@madmantena
कपल ने पूरी तरह से अपने बेटे का फेस रिवील नहीं किया है, लेकिन एक तस्वीर में थोड़ी सी झलक देखी जा सकती है। फैंस और सेलेब्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए मधु मंटेना और इरा त्रिवेदी को बधाई दे रहे हैं।
7/7Image Source : Instagram/@madmantena
बता दें, इरा त्रिवेदी मधु मंटेना की दूसरी पत्नी हैं। इरा से पहले मधु मंटेना ने नीना गुप्ता की बेटी और फेमस डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की थी। मगर शादी के 4 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। मसाबा से अलग होने के बाद मधु मंटेना ने 2023 में इरा से शादी कर ली और इधर मसाबा भी सत्यदीप मिश्रा से शादी के बाद खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं।