1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. श्री श्री रविशंकर के चरणों में फेमस हीरोइन, कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस ने सीखी आर्ट ऑफ लिविंग, दिखाईं झलकियां

श्री श्री रविशंकर के चरणों में फेमस हीरोइन, कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस ने सीखी आर्ट ऑफ लिविंग, दिखाईं झलकियां

Written By: Jaya Dwivedie
Published : May 29, 2025 08:06 am IST,  Updated : May 29, 2025 08:07 am IST
शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर कैंसर से जूझ रही एक्ट्रेस इन दिनों अपनी लाइफ के खास पल श्री श्री रविशंकर के आश्रम में गुजार रही है। यहां वो आर्ट ऑफ लिविंग सीख रही है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि फेमस स्टार हिना खान हैं, जो अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ यहां पहुंची थीं। हाल ही में अभिनेत्री हिना खान ने आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में बिताए अपने गहरे और आत्मिक अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया।
1/8 Image Source : Instagram

उन्होंने बताया कि इस शांत वातावरण में उन्होंने योग, माइंडफुलनेस, सुदर्शन क्रिया, सहज समाधि और अंतर्ज्ञान जैसी तकनीकों से जुड़कर खुद को भीतर से समझा है। इस आश्रम में हिना को न सिर्फ आत्मशांति मिली, बल्कि जीवन के गहरे अर्थ को महसूस करने का अवसर भी मिला। सामने आई तस्वीरों में वो श्री श्री रविसंकर के साथ बैठी दिख रही हैं। वो उनके साथ कई क्रियाएं करती भी दिखीं और उनके कदमों में बैठ उनका आशीर्वाद लेती भी नजर आईं।
2/8 Image Source : Instagram

हिना ने हालिया पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'योग का मतलब है हम सभी के भीतर की सार्वभौमिक शक्ति से जुड़ना। यह चेतन, अवचेतन और पराचेतन के साथ एकरूपता में जुड़ना है। शहरी जीवन की भागदौड़ से दूर इस खूबसूरत आश्रम में बहुत कुछ सीखा। सांस नियंत्रण की तकनीकों से लेकर माइंडफुलनेस तक। इस जगह पर बहुत कुछ है, सुदर्शन क्रिया, सहज समाधि, अंतर्ज्ञान कार्यक्रम और कई अन्य जैसी प्रक्रियाएं। बहुत सारी थेरेपी और अनुभव जो आपको प्रकृति और खुद दोनों के करीब लाते हैं।'
3/8 Image Source : Instagram

इस दौरान हिना खान ने आगे लिखा, 'हर किसी को यहां आना चाहिए और बदलाव देखने के लिए इसे खुद अनुभव करना चाहिए। दुनिया के साथ अंतर्दृष्टि और जीवन बदलने वाले कार्यक्रमों को साझा करने के लिए गुरुदेव का धन्यवाद, आपने वास्तव में एक पथ परिवर्तन, आत्मा जागृति, मन कायाकल्प - आर्ट ऑफ लिविंग विकसित किया है। यह कैसा अनुभव था। यह सभी मनुष्यों के लिए जरूरी है। मैं हर दिन इस सांस लेने की क्रिया का अभ्यास करना जारी रखूंगी।'
4/8 Image Source : Instagram

इससे दो दिन पहले उन्होंने एक और पोस्ट साझा किया था, जिसमें वो एक्टर विक्रांत मैसी के साथ नजर आई थीं, जो श्री श्री रविशंकर के जीवन पर बन रही फिल्म 'व्हाइट' में नजर आने वाले हैं। हिना खान और विक्रांत मैसी अलग-अलग मकसद से एक ही वक्त पर आश्रम में मौजूद रहे। एक्ट्रेस ने विक्रांत मैसी के साथ बीते पलों की भी झलकियां साझा की और इनके कैप्शन में लिखा, 'हम सभी के वहां होने के अलग-अलग कारण थे, हम सभी के अलग-अलग उद्देश्य थे।'
5/8 Image Source : Instagram

इसी पोस्ट में हिना खान ने आगे लिखा, 'लेकिन एक बार जब हम साथ आए तो यह एक बड़े परिवार की तरह था। हमने ध्यान करना सीखा, हमने अपनी आंतरिक शांति और शक्ति को सक्रिय करना सीखा, हमने पुराने तरीकों को भी भुलाया और पुरानी बेड़ियां खोलीं। हमने एक-दूसरे के साथ आनंद लिया, एक-दूसरे के साथ बढ़े और एक-दूसरे के दोस्त बन गए। धन्यवाद, मेरी प्यारी नीतू और भैया हमारे बारे में सोचने और हमें वहाx बुलाने और हमारी देखभाल करने के लिए।'
6/8 Image Source : Instagram

इस पोस्ट के अंत में हिना खान ने कहा, 'इस यात्रा को हमेशा के लिए खुशियों से भरा बनाने में योगदान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी ने इसे अविस्मरणीय बना दिया। आर्ट ऑफ लिविंग ने हम सभी को आंतरिक शांति, आत्म खोज, पल में जीना और बहुत कुछ सिखाया।' उन्होंने इस अनुभव को जीवन बदलने वाला बताया और गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का आभार जताया कि उन्होंने यह अद्भुत मार्ग दुनिया के साथ साझा किया।
7/8 Image Source : Instagram

बता दें, हिना खान ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। बीते साल उन्होंने अपनी गंभीर बीमारी का सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। इलाज के दौरान भी उन्होंने अपना काम जारी रखा है। एक्ट्रेस का कहना है कि वो अब पहले से बेहतर हो रही हैं। बीते एक साल के दौरान एक्ट्रेस अलग-अलग डेस्टिनेशन पर घूमती नजर आ रही हैं। हाल ही में कोरिया गई थीं, वहां से भी उन्होंने कई झलकियां साझा की थीं।
8/8 Image Source : Instagram

Advertisement