ब्रेकअप की खबरों के बीच अली गोनी को सपोर्ट करने पहुंचीं जैस्मिन, दुश्मन से होगा आमना-सामना
ब्रेकअप की खबरों के बीच अली गोनी को सपोर्ट करने पहुंचीं जैस्मिन, दुश्मन से होगा आमना-सामना
निया शर्मा, अली गोनी, रीम शेख हाल ही में लाफ्टर शेफ्स 2 में वापस आए। अब ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अली की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन भी शो का हिस्सा होंगी। सभी सेलेब्रिटीज बॉलीवुड स्पेशल एपिसोड के लिए तैयार हैं। भारती सिंह के शो में जैस्मिन का सामना उनकी दुश्मन रुबीना से होगा।
Published : Apr 15, 2025 05:49 pm IST, Updated : Apr 15, 2025 05:49 pm IST
1/8Image Source : Instagram
निया शर्मा, अली गोनी, रीम शेख हाल ही में लाफ्टर शेफ्स 2 में वापस आए। अब ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अली की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन भी शो का हिस्सा होंगी। सभी सेलेब्रिटीज बॉलीवुड स्पेशल एपिसोड के लिए तैयार हैं। भारती सिंह के शो में जैस्मिन का सामना उनकी दुश्मन रुबीना से होगा।
2/8Image Source : Instagram
अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं। वहीं फैंस की फेवरेट जोड़ी को लेकर कुछ दिनों से खबरें आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। इन खबरों के बीच जैस्मिन अपने बॉयफ्रेंड अली को सपोर्ट करने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के सेट पर दिखाई दी। टीवी एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहे हैं।
3/8Image Source : Instagram
लाफ्टर शेफ़्स 2 की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। शो की टीआरपी भी काफी अच्छी रही है। शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, राहुल वैद्य, सुदेश लहरी, रुबीना दिलैक, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा, अब्दु रोज़िक, कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक हैं। हालांकि, अब हमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे। अब्दु ने हाल ही में शो छोड़ा और करण कुंद्रा वापस आ गए। अब, मन्नारा चोपड़ा की जगह निया शर्मा की वापसी होगी।
4/8Image Source : Instagram
हमने सीजन 1 के स्टार अली गोनी को रीम शेख के साथ शो में वापसी करते हुए भी देखा। आने वाले एपिसोड में, हम अली गोनी की गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन को भी शो का हिस्सा बनते हुए देखेंगे। हम एक बॉलीवुड स्पेशल एपिसोड देखेंगे कि जैस्मिन 'कभी खुशी कभी गम' की काजोल उर्फ अंजलि बन भारती सिंह के शो में एंट्री लेगी।
5/8Image Source : Instagram
जैस्मिन भसीन इस शो में गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर नजर आएंगी। उन्होंने काजोल के फेमस किरदार अंजलि का गेटअप लिया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
6/8Image Source : Instagram
भारती सिंह के कुकिंग-बेस्ड शो लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 2 में फिर से दो पुराने दुश्मनों का एक-दूसरे से आमना-सामना होने वाला है। जी हां, जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलैक बिग बॉस में दोस्त बनी थीं, लेकिन एक टास्क के दौरान दोनों में लड़ाई हो गई और वह दोस्त से दुश्मन बन गए। अब सालों बाद जैस्मिन और रुबीना के साथ किसी शो में नजर आने वाली हैं।
7/8Image Source : Instagram
सेलेब्रिटीज बॉलीवुड स्पेशल एपिसोड में रुबीना दिलैक श्रीदेवी के पॉपुलर किरदार में नजर आएंगी। वहीं रीम शेख ने सीजन 2 में अली गोनी के साथ दिखाई देंगी। वह कंगना रनौत के फेमस किरदार में दिखाई दीं। सुदेश लहरी ने 'हेरा फेरी' के परेश रावल का लुक कॉपी किया है।
8/8Image Source : Instagram
कृष्णा अभिषेक अपने मामा और एक्टर गोविंदा के गेटअप में नजर आए। इस दौरान कश्मीरा शाह भी दिखीं। शो की होस्ट भारती सिंह इस बार माधुरी दीक्षित के किरदार में दिखाई दीं और टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' की दीपिका पादुकोण का किरदार अपनाया। वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' का फेमस किरदार रूह बाबा के लुक में विक्की जैन दिखाई दिए।