लॉर्ड बॉबी के बाद... अब ये बॉलीवुड स्टार भी साउथ में डंका बजाने को हैं तैयार, चौंका देगा चौथा नाम
लॉर्ड बॉबी के बाद... अब ये बॉलीवुड स्टार भी साउथ में डंका बजाने को हैं तैयार, चौंका देगा चौथा नाम
साउथ और बॉलीवुड के बीच की सीमाएं अब लगातार धुंधली होती जा रही हैं। पिछले कुछ सालों में कई बॉलीवुड कलाकारों ने साउथ का रुख किया तो कई साउथ स्टार्स ने बॉलीवुड डेब्यू किया। इस साल भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।
Published : Jan 20, 2025 04:31 pm IST, Updated : Jan 20, 2025 04:31 pm IST
1/7Image Source : Instagram
कई बॉलीवुड स्टार इस साल साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तैयार हैं। मनोरंजक एक्शन थ्रिलर से लेकर हंसी-मजाक से लोट-पोट कर देने वाली कॉमेडी तक, ये अभिनेता दक्षिण में अब अपने अभिनय का जादू बिखेरते नजर आएंगे। इस साल अपने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू से धूम मचाने वाले सितारों पर एक नजर।
2/7Image Source : Instagram
करीना कपूर खान-बॉलीवुड डिवा करीना कपूर खान एक भव्य, अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट के साथ दक्षिण भारतीय फिल्म में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अपने बेहतरीन अभिनय और के लिए मशहूर करीना की साउथ में एंट्री की काफी चर्चा है।
3/7Image Source : Instagram
रोहित सराफ 'ठग लाइफ' से अपना साउथ डेब्यू कर रहे हैं। प्रसिद्ध मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस पैन इंडिया प्रोजेक्ट में रोहित सराफ, कमल हासन और अली फजल जैसे दिग्गजों के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। ये एक एक्शन-ड्रामा है, जिसमे रोहित महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे।
4/7Image Source : Instagram
अली फजल भी मणिरत्नम की ठग लाइफ के साथ दक्षिण में कदम रख रहे हैं।
अली फजल, मिर्ज़ापुर और विक्टोरिया एंड अब्दुल जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं, ठग लाइफ के साथ साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख रहे हैं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कमल हासन और रोहित सराफ सहित कई कलाकार शामिल हैं।
5/7Image Source : Instagram
सोहेल खान भी साउथ सिनेमा में अपने डेब्यू की तैयारी कर चुके हैं। अभिनेता एनकेआर 21 में नजर आएंगे, जो एक एक्शन-थ्रिलर होगी। प्रदीप चिलुकुरी द्वारा निर्देशित फिल्म में नंदामुरी कल्याण राम लीड रोल में होंगे। फिल्म में सोहेल खान निगेटिव रोल में दिखाई देंगे।
6/7Image Source : Instagram
शनाया कपूर 'वृषभ' के साथ अपने साउथ इंडियन डेब्यू के लिए तैयार हैं, जो। इसमें वे दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के साथ नजर आएंगी। एकता कपूर द्वारा निर्मित और प्रसिद्ध फिल्मकार नंद किशोर द्वारा निर्देशित 'वृषभ' एक हाई-ऑक्टेन ड्रामा है जो एक्शन और इमोशन का मिश्रण है।
7/7Image Source : Instagram
अक्षय ओबेरॉय- फाइटर और गुड़गांव जैसी फिल्मों के साथ चर्चा में आए अक्षय ओबेरॉय भी अपने साउथ डेब्यू के लिए तैयार हैं। उनकी पहली दक्षिण भारतीय फिल्म 'टॉक्सिक' है, जिसमें सुपरस्टार यश लीड रोल में होंगे। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी और नयनतारा भी नजर आएंगी।