बिग बॉस की कंटेस्टेंट ने सुनाया कास्टिंग काउच का किस्सा, पिता की उम्र के इंसान ने की थी गंदी हरकत
बिग बॉस की कंटेस्टेंट ने सुनाया कास्टिंग काउच का किस्सा, पिता की उम्र के इंसान ने की थी गंदी हरकत
बिग बॉस-19 की कंटेस्टेंट मालती चहर ने हाल ही में कास्टिंग काउच के अनुभव को शेयर किया है। साथ ही ये बताया कि कैसे एक उम्रदराज इंसान ने उन्हें किस करने की कोशिश की थी।
Published : Dec 18, 2025 12:22 pm IST, Updated : Dec 18, 2025 12:22 pm IST
1/6Image Source : Instagram@maltichahar
बिग बॉस-19 की कंटेस्टेंट रहीं मालती चहर ने शो के दौरान खूब सुर्खियां बटोरीं। इस रियलिटी शो में आने के बाद मालती की पॉपुलरिटी भी काफी बढ़ी है और सोशल मीडिया पर अक्सर ही उनकी बातें होती रहती हैं। हाल ही में मालती ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें मालती ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को शेयर किया है। मालती ने बताया कि एक उम्रदराज इंसान जो उनके पिता की उम्र के थे उन्होंने मालती को होठों पर अचानक किस कर दिया था। इसके बाद मालती चौंक गई थीं और सीधे वहां से निकल गईं। हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ मालती ने इस किस्से का खुलासा किया है। (Image Source-Instagram@maltichahar)
2/6Image Source : Instagram@maltichahar
कास्टिंग काउच के अनुभवों के बारे में बात करते हुए मालती ने कहा कि इस इंडस्ट्री में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा, 'हां, कभी-कभी ऐसा होता है। एक-दो बार लोग अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कई लोग बॉडी लैंग्वेज से किसी व्यक्ति की सीमाओं का अंदाजा लगा लेते हैं। (Image Source-Instagram@maltichahar)
3/6Image Source : Instagram@maltichahar
मालती ने आगे कहा कि यहां के लोग बहुत समझदार हैं। वे आपके स्वभाव और बॉडी लैंग्वेज को समझ जाते हैं। एक-दो लोगों ने हद पार की एक ने तो बदतमीजी भी की, लेकिन ज्यादातर लोगों ने मेरी सीमाओं को समझा।
मालती ने यह भी बताया कि उनकी परवरिश ने ऐसी परिस्थितियों से निपटने के उनके तरीके में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि उनके पिता भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे और अनुशासन और स्पष्टता उनके व्यवहार और बातचीत में झलकती है, जो अक्सर लोगों को हदें पार करने से रोकती है। (Image Source-Instagram@maltichahar)
4/6Image Source : Instagram@maltichahar
इसी बातचीत के दौरान मालती ने दावा किया कि लड़कियों को यह मानकर चलना चाहिए कि कुछ पुरुष अपनी शक्ति या पद का दुरुपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को मीठी बातों में नहीं आना चाहिए। उन्हें सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जागरूकता और मजबूत सीमाएं बेहद जरूरी हैं। (Image Source-Instagram@maltichahar)
फिल्म निर्माता के साथ हुई उस खास घटना को याद करते हुए मालती ने बताया कि वह एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में उनसे अक्सर मिलती थीं। काम पूरा होने के बाद, उन्होंने शिष्टाचारवश उन्हें बगल से गले लगाया। उन्होंने कहा, बदले में, उन्होंने मुझे होंठों पर चूमने की कोशिश की। अपनी प्रतिक्रिया बताते हुए मालती ने कहा कि वह पूरी तरह से स्तब्ध रह गई थीं। (Image Source-Instagram@maltichahar)
मालती बाताती हैं, 'मैं जम सी गई थी। मुझे समझ नहीं आया कि अभी क्या हुआ। मैंने तुरंत उसे रोका और फिर कभी उससे नहीं मिली।' उन्होंने आगे कहा कि वह व्यक्ति उनसे काफी उम्रदराज था और वह उनका बहुत सम्मान करती थीं। मालती ने बताया कि मैं उन्हें पिता समान मानती थी। उस घटना ने मुझे एक सबक सिखाया कभी किसी को ऊंचा दर्जा मत दो। हर किसी से सावधान रहो। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि इतनी उम्र का कोई व्यक्ति ऐसा व्यवहार कर सकता है। मुझे बहुत गुस्सा आया था। (Image Source-Instagram@maltichahar)