1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 1966 से अब तक भारत की ये 6 ब्यूटी क्वीन बनीं मिस वर्ल्ड, जानें कब, किसने जीता खिताब

1966 से अब तक भारत की ये 6 ब्यूटी क्वीन बनीं मिस वर्ल्ड, जानें कब, किसने जीता खिताब

Written By: Priya Shukla
Published : May 31, 2025 02:40 pm IST,  Updated : May 31, 2025 02:40 pm IST
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 72वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले शनिवार, 31 मई, 2025 को तेलंगाना के हैदराबाद में हाईटेक्स एरिना में होने वाला है। इस साल, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतने वाली नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 के फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
1/8 Image Source : Instagram
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 72वें संस्करण का ग्रैंड फिनाले शनिवार, 31 मई, 2025 को तेलंगाना के हैदराबाद में हाईटेक्स एरिना में होने वाला है। इस साल, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतने वाली नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 के फिनाले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बता दें कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में छह भारतीय महिलाएं विजेता रह चुकी हैं। इनमें रीता फारिया पॉवेल (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं।
2/8 Image Source : Instagram
बता दें कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में छह भारतीय महिलाएं विजेता रह चुकी हैं। इनमें रीता फारिया पॉवेल (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) शामिल हैं।
रीता फारिया पॉवेल- रीता फारिया वो पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। 23 अगस्त 1943 को मुंबई के माटुंगा में जन्मीं रीता ने मुंबई के ग्रांट मेडिकल करॉलेज और सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से मेडिकल की पढ़ाई की थी और 1966 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।
3/8 Image Source : Instagram

ऐश्वर्या राय- रीता फारिया के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन वो भारतीय महिला बनीं, जिनके सिर पर विश्व सुंदरी का ताज सजा। ऐश्वर्या ने 1994 में ये खिताब अपने नाम किया था।
4/8 Image Source : Instagram
ऐश्वर्या राय- रीता फारिया के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन वो भारतीय महिला बनीं, जिनके सिर पर विश्व सुंदरी का ताज सजा। ऐश्वर्या ने 1994 में ये खिताब अपने नाम किया था।
डायना हेडन- ऐश्वर्या राय की सफलता के बाद डायना हेडन ने 1997 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। डायना ने होस्टिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाया और अब वह फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं।
5/8 Image Source : Instagram
डायना हेडन- ऐश्वर्या राय की सफलता के बाद डायना हेडन ने 1997 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। डायना ने होस्टिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाया और अब वह फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं।
युक्ता मुखी- 1999 में युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड बनीं। ऐश्वर्या और डायना हेडन की तरह युक्ता मुखी ने भी ये खिताब हासिल करने के बाद एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिल सकी जिसकी उन्हें उम्मीद थी। आज युक्ता महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं।
6/8 Image Source : Instagram

प्रियंका चोपड़ा- युक्ता मुखी के बाद साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया और फिर अपनी एक्टिंग जर्नी शुरू की। बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख कर लिया और आज ग्लोबल स्टार के तौर पर पहचानी जाती हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
7/8 Image Source : Instagram

मानुषी छिल्लर- प्रिंयका चोपड़ा के मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के 17 साल बाद मानुषी छिल्लर ने 2017 में विश्व सुंदरी का खिताब जीता। मानुषी ने भी एक्टिंग में कदम जमाने की कोशिश की। उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज और बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में कीं, लेकिन अब तक सफलता हासिल नहीं कर पाई हैं।
8/8 Image Source : Instagram

Advertisement