Published : Nov 03, 2025 04:43 pm IST, Updated : Nov 03, 2025 04:43 pm IST
1/7Image Source : nidhi bhanushali Instagram
टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पुरानी सोनू भिड़े यानी निधि भानुशाली आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। शो में उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपनी मासूमियत और शानदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया था। भले ही अब वह इस सीरियल का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन ‘सोनू’ का किरदार आज भी उनकी पहचान का अहम हिस्सा बना हुआ है। लोग उन्हें देखकर आज भी ‘सोनू भिड़े’ कहकर पुकारते हैं।
2/7Image Source : nidhi bhanushali Instagram
हाल ही में निधि ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते हुए नजर आ रही हैं। इस समय वह अपने माता-पिता और भाई के साथ गोवा में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इन तस्वीरों में निधि का कैजुअल और खुशमिजाज अंदाज देखने लायक है। कभी वह पूल किनारे रिलैक्स कर रही हैं तो कभी स्विमिंग पूल में पानी का आनंद लेती दिख रही हैं।
3/7Image Source : nidhi bhanushali Instagram
निधि ने जैसे ही अपनी छुट्टियों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं, उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में प्यार और तारीफों की बौछार कर दी। कई लोगों ने लिखा कि उन्हें निधि को देखकर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पुराने एपिसोड्स की याद ताजा हो गई। वहीं कुछ ने उनके माता-पिता की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक आधुनिक और खुले विचारों वाले परिवार से हैं, जो अपनी बेटी को आजादी और स्पेस देते हैं।
4/7Image Source : nidhi bhanushali Instagram
लेकिन हर बार की तरह इस बार भी कुछ लोगों ने नकारात्मक और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने से परहेज नहीं किया। निधि ने अपनी कुछ तस्वीरों में मॉडर्न आउटफिट पहना हुआ था, जो कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आया। उन्होंने निधि के पहनावे पर सवाल उठाए और यहां तक कि उनके माता-पिता को भी निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने लिखा, 'बेचारे बाप और भाई को क्या-क्या देखना पड़ रहा है।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'मां को कोई लाज-शर्म नहीं है क्या?'
5/7Image Source : nidhi bhanushali Instagram
निधि भानुशाली गुजरात की रहने वाली हैं। उन्होंने साल 2008 में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोनू भिड़े का किरदार निभाकर छोटे पर्दे पर एंट्री की थी। शो में उनके किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया, लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया और अपनी पढ़ाई तथा निजी जिंदगी पर ध्यान देने का फैसला किया।
6/7Image Source : nidhi bhanushali Instagram
हाल के वर्षों में निधि ने अभिनय से जुड़ी नई परियोजनाओं पर भी काम किया है। साल 2024 में वह वेब सीरीज ‘सिस्टरहुड’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने एक अलग तरह का किरदार निभाकर साबित किया कि वह अब भी उतनी ही प्रतिभाशाली हैं जितनी अपने बचपन में थीं।
7/7Image Source : nidhi bhanushali Instagram
निधि भानुशाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी यात्राओं, संगीत, और लाइफस्टाइल से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनके पोस्ट्स से साफ झलकता है कि वह जीवन को खुलकर जीने और हर पल का आनंद लेने में विश्वास रखती हैं।