1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. देश
  4. PM मोदी ने स्कूली छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन, किया 'हाई-फाइव'; देखें PHOTOS

PM मोदी ने स्कूली छात्राओं के साथ मनाया रक्षाबंधन, किया 'हाई-फाइव'; देखें PHOTOS

देशभर में आज उत्साह के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया जा रहा है। इस बीच पीएम मोदी ने भी स्कूली छात्राओं के साथ रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधी।

Written By: Amar Deep
Published : Aug 28, 2026 04:17 pm IST,  Updated : Aug 28, 2026 04:17 pm IST
PM मोदी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शुभ त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आएगा।
1/8 Image Source : X/NarendraModi
PM मोदी ने शुक्रवार को रक्षाबंधन पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शुभ त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आएगा।
हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी स्कूली छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचीं। यहां छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर 'राखी' बांधी।
2/8 Image Source : X/NarendraModi
हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी स्कूली छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचीं। यहां छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर 'राखी' बांधी।
पीएम मोदी ने बच्चों के राखी बांधने की तस्वीरें भी शेयर कीं। वहीं एक वीडियो में पीएम मोदी को बच्चों से गर्मजोशी से मिलते, हाथ मिलाते, हाई-फाइव करते और मुस्कुराते हुए देखा गया।
3/8 Image Source : X/NarendraModi
पीएम मोदी ने बच्चों के राखी बांधने की तस्वीरें भी शेयर कीं। वहीं एक वीडियो में पीएम मोदी को बच्चों से गर्मजोशी से मिलते, हाथ मिलाते, हाई-फाइव करते और मुस्कुराते हुए देखा गया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। यह शुभ त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लाए।" उन्होंने यह भी कामना की कि स्नेह, एकजुटता और आपसी विश्वास का बंधन हमेशा बना रहे।
4/8 Image Source : X/NarendraModi
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट में लिखा, "रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। यह शुभ त्योहार आप सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लाए।" उन्होंने यह भी कामना की कि स्नेह, एकजुटता और आपसी विश्वास का बंधन हमेशा बना रहे।
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन समारोह के कुछ यादगार पल। यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधन को और गहरा करे। यह सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाए।"
5/8 Image Source : X/NarendraModi
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन समारोह के कुछ यादगार पल। यह त्योहार स्नेह और सद्भाव के बंधन को और गहरा करे। यह सभी के लिए खुशियां और समृद्धि लाए।"
बच्चों के साथ अपनी बातचीत के बारे में उन्होंने लिखा, "7, LKM में आज के रक्षाबंधन समारोह के दौरान हाई-फाइव, मुस्कान और बहुत कुछ।"
6/8 Image Source : X/NarendraModi
बच्चों के साथ अपनी बातचीत के बारे में उन्होंने लिखा, "7, LKM में आज के रक्षाबंधन समारोह के दौरान हाई-फाइव, मुस्कान और बहुत कुछ।"
इस दौरान एक बच्चे ने पीएम मोदी से पूछा कि बचपन में उनका सपना क्या था। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "आप लोगों से मिलना।"
7/8 Image Source : X/NarendraModi
इस दौरान एक बच्चे ने पीएम मोदी से पूछा कि बचपन में उनका सपना क्या था। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "आप लोगों से मिलना।"
बता दें कि रक्षाबंधन एक हिंदू त्योहार है जो भाई-बहन के रिश्ते के अटूट बंधन के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगे धागे या राखियां बांधती हैं, जो उनकी दिल से निकली प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं का प्रतीक होता है। बदले में भाई सोच-समझकर चुने गए तोहफे देते हैं और हर हाल में उनकी रक्षा करने का वादा करते हैं।
8/8 Image Source : X/NarendraModi

Advertisement