Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा को धोखा देगा अरमान, रूही-रोहित को सौंपेगा कलेजे का टुकड़ा
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अभिरा को धोखा देगा अरमान, रूही-रोहित को सौंपेगा कलेजे का टुकड़ा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में रूही के बच्चे की मौत हो जाती है। ये दुखद खबर सुनने के बाद अरमान, अभिरा का बच्चा रोहित को सौंप देगा। रूही कोमा में चली जाती है और अभिरा को दिल दहला देने वाले गर्भपात की बात पता चलती है।
Published : Nov 08, 2024 07:29 pm IST, Updated : Nov 08, 2024 07:29 pm IST
1/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 9 नवंबर के बाद कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है, जिसकी अपने कभी उम्मीद भी नहीं की होगी। अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अभिरा और रूही दोनों अस्पताल पहुंचेंगे, लेकिन केवल एक को ही उसका बच्चा मिलेगा। अरमान और रोहित अपनी पत्नी अभिरा और रूही को धोखा देने वाले हैं। पोद्दार परिवार अभिरा को घर की जिम्मेदारी सौंप देंगे।
2/6Image Source : X
रूही को अभिरा की हर छोटी-बड़ी बात में समस्याएं नजर आने लग जाती है। वह चाहती थी कि परिवार सिर्फ उसका ख्याल रखे। बेबी शॉवर के दौरान, वह कुछ महिलाओं को लड़की और लड़के के बारे में चर्चा करते हुए सुना लेती है। वह रोहित से यह लड़ाई कर वहां से चली जाती है। रूही कहती है कि वह बच्चे के लिंग की जांच करना चाहती है क्योंकि वह एक लड़का चाहती है। रोहित ने उसे ऐसी घटिया सोच के लिए फटकार लगाई।
3/6Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में रूही कहती है कि वह अभिरा से आगे रहना चाहती है और इसलिए उसे एक लड़का चाहिए। हमने यह भी देखा कि कैसे रूही को जलन होती है जब अभिरा बेचैन महसूस कर रही थी और पूरा परिवार उसकी देखभाल करने लगता है। इससे पहले, पंडित ने दादी सा से कहा था कि केवल एक बच्चा ही घर में जन्म लेगा और दूसरी बहू को बच्चा नहीं होगा।
4/6Image Source : X
राजन शाही के 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि रूही को गुस्सा आ जाएगा और वह गुस्से में घर से बाहर निकल जाएगी। वह गुस्से में गाड़ी चलाएगी और उसे लेबर पेन होने लगेगा। रूही का एक्सीडेंट हो जाएगा और पोद्दार सदमे में आ जाएंगे। अभिरा अस्वस्थ होने के बावजूद अस्पताल पहुंचेगी। उसे भी जन्म देने से पहले बहुत दर्द होगा।
5/6Image Source : X
हम देखेंगे कि रूही और अभिरा दोनों ऑपरेशन थियेटर में होंगे। इस दौरान रोहित और अरमान दोनों बच्चा का साथ में वेलकम करने की तैयारी करेंगे। जल्द ही डॉक्टर बच्चे को लेकर आएंगे और कहेंगे कि सिर्फ एक ही बच्चा बचा है। डॉक्टर बच्चे को रोहित को दे देंगे। हालांकि, रूही बच्चे को खो देगी और अभिरा चुपचाप अपना बच्चा रूही को दे देगी।
6/6Image Source : X
आज के एपिसोड में हम पोद्दार परिवार को रूही और अभिरा की गोदभराई की रस्म का आनंद लेते हुए देखते हैं। अरमान और रोहित गुड़िया बनाते हैं जबकि रूही अपने पति के हार जाने से परेशान हो जाती है। ये रिश्ता क्या कहलाता है में, गोद भराई समारोह के लिए पहुंची महिलाएं चर्चा करती हैं कि अभिरा (समृद्धि शुक्ला) एक बच्चे को जन्म देगी, जबकि रूही एक बच्ची को जन्म देगी।