Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा पर भारी पड़ेगी तलाक की एलुमिनी, अरमान होगा आग बबूला
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा पर भारी पड़ेगी तलाक की एलुमिनी, अरमान होगा आग बबूला
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अरमान से अभिरा तलाक के बाद करोड़ों रुपए का गुजारा भत्ता मांगेगी, जिसके बाद बहुत बड़ा तमाशा होगा। वहीं आरके गिफ्ट में पोद्दार हाउस चप्पल भेज देता है जबकि चारु अभिर से अरमान को समझाने के लिए कहेगी।
Published : Jan 24, 2025 07:38 pm IST, Updated : Jan 24, 2025 07:38 pm IST
1/7Image Source : X
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अरमान से अभिरा तलाक के बाद करोड़ों रुपए का गुजारा भत्ता मांगेगी, जिसके बाद बहुत बड़ा तमाशा होगा। वहीं आरके गिफ्ट में पोद्दार हाउस चप्पल भेज देता है जबकि चारु अभिर से अरमान को समझाने के लिए कहेगी।
2/7Image Source : X
अपकमिंग एपिसोड की शुरुआत स्वर्णा से होती है जो अभिरा को दिखावा बंद करने के लिए कहती है और उसके मन में अरमान के लिए जो प्यार है उसे समझाने को कहती दिखाई देगी। वह कहती है कि अरमान ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है और अब वो आगे बढ़ना चाहती है। आखिरकार, अभिरा भी घरवालों को कहती है कि वह अरमान के बारे में और कोई चर्चा नहीं करना चाहती।
3/7Image Source : X
वहीं दूसरी ओर आरके अभिरा से मिलता है जो उससे पूछती है कि उसने उसे कोर्ट की तारीख के बारे में क्यों नहीं बताया। आरके बताता है कि वह उसके लिए केस की फाइलें लेने गया था। गुस्से में, अभिरा उससे फाइल छीन लेती है, जिसके बाद स्वर्णा अभिरा की ओर से उससे माफी मांगती है। आरके उन्हें आश्वस्त करता है कि वह उसकी स्थिति को समझता है। स्वर्णा फिर उसे चाय या कॉफी ऑफर करती है जबकि आरके अरमान को सबक सिखाने का प्लान बनाना शुरू कर देता है।
4/7Image Source : X
इस बीच, अरमान कुछ समय के लिए पोद्दार हाउस में सभी के साथ मिलकर धूम मचाता है। माधव उसे सलाह देता है कि वह इतनी जोर से न हंसे क्योंकि इससे उसके छिपे हुए आंसू साफ दिखाई दे रहे हैं। अरमान कृष से एक फिल्म चलाने के लिए कहता है, लेकिन वह गलती से अभिरा और अरमान की शादी का वीडियो चला देता है। विद्या इस वीडियो को देख कृष को डांटती है और अरमान भी इसे देख हैरान हो जाता है। विद्या जोर देकर कहती है कि कृष वीडियो को हटा दे, लेकिन मनीषा का तर्क है कि केवल अरमान को ही यह फैसला लेना चाहिए।
5/7Image Source : X
बाद में, अरमान को पता चलता है कि अभिरा ने उसे एक गिफ्ट भेजा है और यह जान पोद्दार परिवार भी हैरान रह जाता है जब उन्हें उस गिफ्ट बॉक्स के अंदर से चप्पल मिलती है। संजय कमेंट करता है कि अभिरा ने तलाक में करोड़ों की एलुमिनी मांगी है। विद्या चप्पल को अभिरा के विश्वासघात के प्रतीक के रूप में रखने का फैसला करती है। वहीं रूही अपनी बहन अभिरा का बचाव करते हुए कहती है कि उसका गुजारा भत्ता मांगना गलत नहीं है। अरमान उसे एलुमिनी देने का फैसला करता है।
6/7Image Source : X
इस बीच, देखने को मिलता है कि अभिर बेसब्री से चारू के जवाब का इंतजार कर रहा है। आखिरकार चारू उसे बताती है कि वह उसका दिल तोड़ने वाली है, लेकिन बात एकदम से पलट जाती है और वह उसे मना नहीं कर पाती है। चारू उसे कहती है कि वह उसके अतीत के बारे में नहीं जानता है। इसके बावजूद, अभिर उसे आश्वासन देता है कि वह उसे हमेशा खुश रखेगा। चारू कहती है कि उसे अपने परिवार से बात करने की जरूरत है और अभिर से अरमान को मनाने के लिए कहती है। अभिर यह सुन हैरान रह जाता है।
7/7Image Source : X
अरमान अपनी होने वाली एक्स वाइफ को तलाक की एलुमिनी देने के लिए तैयार हो जाता है, लेकिन घर में चप्पल वाला गिफ्ट भेजने के लिए उस पर गुस्सा होता है। वह अभिरा और उसके परिवार को दोषी कहता है, लेकिन जब आरके का फोन आता है तो सभी को पता चलता है कि यह हरकत अभिरा के वकील ने की है।