सालों से हर किसी को इस घड़ी का इंतजार था। जी हां अयोध्या के राम मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी भूमि पूजन करने के बाद आधार शिला रख दी है।
पीएम मोदी ने भूमि पूजन करके 12 बजकर 44 मिनट और 8 सेकंड में शिला रखी। इसके साथ ही राम लला के दर्शन किए।
पीएम मोदी रामभक्ति से रमे हुए नजर आए। उन्होंने राम लला के दर्शन कतरकते उन्हें सष्टांग प्रणाम किया। यह तस्वीर सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने राम लला की पूजा अर्चना भी विधि विधान के साथ की।
पीएम मोदी ने शीश नवाकर श्रीराम की मूर्ति के दर्शन किए। उनकी भक्ति का ये अंदाज देखकर हर कोई अभिभूत हो गया।
परंपरा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि स्थल पर जाने से पहले हनुमान गढ़ी मंदिर में प्रार्थना करते हैं। उनके साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना भी की।