Published : Aug 13, 2017 02:40 pm IST, Updated : Aug 13, 2017 02:40 pm IST
1/6Image Source : #VandeMataramIndiaTV
आतंकवाद के खिलाफ इंडिया टीवी आज एक मेगा कॉन्क्ले 'वंदे मातरम्' आयोजन कर रहा है। इस समारोह में बड़े-बड़े राजनेता पहुंचे हुए हैं। इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा इन नेताओं से तीखे सवाल पूछ रहे हैं। इसी शो के दौरान बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका पलक मुच्छल ने लता मंगेशकर के गाए बेहद लोकप्रिय गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों...’ एक अलग अंदाज में प्रस्तुत किया।
2/6Image Source : #VandeMataramIndiaTV
ये गाना यूं ही बहुत अच्छा है लेकिन जब स्वतंत्रता दिवस नजदीक आता है तो इस गाने की महत्ता और बढ़ जाती है।
3/6Image Source : #VandeMataramIndiaTV
पलक मुच्छल बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गायिका हैं।
4/6Image Source : #VandeMataramIndiaTV
कश्मीर में आतंकवाद के सवाल पर देश के रक्षामंत्री अरुण जेटली का कहना है कि पाकिस्तान सीधे तौर पर भारत का मुकाबला नहीं कर सकता इसलिए वह कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
5/6Image Source : #VandeMataramIndiaTV
रक्षा मंत्री जेटली ने कहा कश्मीर में हमें आम आदमी के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ना है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद कश्मीर में पत्थरबाजों की संख्या में भी कमी आई है। नोटबंदी से नक्सल और आतंकी गतिविधियों को बड़ी चोट पहुंची।
6/6Image Source : #VandeMataramIndiaTV
इंडिया टीवी के चैयरमैन और एडिटर-इन-चीफ़ रजत शर्मा की अगुवाई में अनुभवी पत्रकारों की टीम इस गंभीर और जटिल मुद्दे पर दिल भर की चर्चा के माध्यम से उन संभावित समाधानों पर रौशनी डालेगी जो हमें सर्वसम्मति से एक कारगर और प्रभावी हल की तरफ़ ले जा सके।